लाइव न्यूज़ :

लालू की टीम से शहाबुद्दीन को मिला बाहर का रास्ता , राबड़ी बनीं उपाध्यक्ष-देखें पूरी लिस्‍ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 21:35 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटोले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, परंतु पार्टी का कोई भी फैसला लेने से वह नहीं चूक रहे हैं। 

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही चारा घोटोले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, परंतु पार्टी का कोई भी फैसला लेने से वह नहीं चूक रहे हैं। चुनावी मोड में दिख रहे राजद ने बुधवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया है। 83 सदस्यीय टीम में बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को आउट करके उनकी पत्नी को हिना शहाब को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 

इसके अलावा लालू ने अपने परिवार के चार सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया है।  पार्टी के प्रधान महासचिव एस़ एम़ कमर आलम ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। लालू की इस नई टीम में राबड़ी देवी, रघुवंश सिंह और शिवानंद तिवारी समेत पांच लोगों को उपाध्यक्ष और आठ लोगों को महासचिव बनाया गया है, जबकि कमर आलम को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।लालू ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों में अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव तथा पुत्री मीसा भारती सहित राम जेठमलानी, मनोज झा को स्थान दिया है। कोषाध्यक्ष पद से लालू के करीबी एवं राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि गुप्ता को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में टीम में स्थान दिया गया है। चारा घोटाले में रांची जेल में बंद लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रधान महासचिव कमर आलम ने नई टीम का एलान किया। टीम के गठन में वफादारी को प्राथमिकता दी गई है। कमर आलम को प्रधान महासचिव बनाए रखा गया है।

उपाध्यक्ष

रघुवंश प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी, शिवानंद तिवारी, मो. इलियास हुसैन, मंगनी लाल मंडल

प्रधान महासचिव

एसएम कमर आलम

महासचिव

जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, आलोक मेहता, सर्वजीत, भोला यादव, रणविजय सिंह।

सचिव

कुमकुम राय, जर्नादन पासवान (झारखंड), हर्ष वद्र्धन सिंह, संजय कुमार (दिल्ली), सी. अजय नन्दा (केरल), नसीम खान (यूपी), रवींद्र सिंह, मो. इकबाल (महाराष्ट्र), अन्नू चाको (केरल),

कार्यकारिणी सदस्य

जगदानंद सिंह, तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, प्रेमचंद गुप्ता, बुलो मंडल, राम जेठमलानी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, हिना शहाब, एमएए फातिमी, सीताराम यादव, राजनीति प्रसाद, मुनेश्वर चौधरी, रामदेव भंडारी, गौतम सागर राणा, रामविचार राय, शिवचंद्र राम, डॉ. तनवीर हसन, मनोज झा, अब्दुल गफूर, हरिनंदन यादव, चंद्रिका यादव, सुरेश पासवान (झारखंड), आनंद नायडूु (कर्नाटक), अख्तरूल इस्लाम शाहीन, सरदार हरजिंदर सिंह (हरियाणा), उदय कुमार श्रीवास्तव, शंकर चरण त्रिपाठी, हरेश कुमार गुप्ता (जम्मू-कश्मीर), निखाओ लोथा (नागालैंड), जया (तेलंगाना), रामबाबू राय, संजय सिंह यादव, संजय यादव एवं मनोज भुइयां (झारखंड), शमीम एमएस (महाराष्ट्र), रेयाजुल हक राजू, डॉ. फैयाज अहमद, समीर कुमार महासेठ, श्रीनारायण यादव, विजय प्रकाश, अनीता देवी, सुबेदार दास, सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. चंद्रशेखर, मो. अब्दुस सुभान, राजेंद्र राम, समता देवी, एन. मोगानरंगन यादव (चेन्नई), अब्दुल कय्यूम अंसारी, टी. वेणुगोपाल (आंध्र प्रदेश), सरदार जसवीर सिंह (पंजाब), हाफिज मेहरबान खान (मध्यप्रदेश), मो. नवाज आलम. मो. नेमतुल्लाह, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, रामचंद्र सिंह चेरू, एसएम राशिद एवं मो. रेयाज अहमद।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं