लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव का पीछा नहीं छोड़ रहा चारा घोटाले का जिन्न, अब खड़ी हुई नई मुसीबत! 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2019 15:34 IST

बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सजायाफ्ता होने के बावजूद भी चारा घोटाला मामले का जिन्न उन्हें बेचैन किये हुए है...

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा स्थिति में 51 केस का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दो मामले पेंडिंग हैं. यह घोटाला तकरीबन 139 करोड़ का है. लोक अभियोजक के मुताबिक यह चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला रहा है.

बिहार-झारखंड के बहुचर्चित चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही सलाखों के पीछे कर दिया है. लेकिन चारा घोटाला का जिन्न अभी भी उन्हें बेचैन किये हुए है. यह जिन्न डोरंडा (रांची) कोषागार से अवैध निकासी के मामले में अदालत से लगातार दस्तक दे रहा है. 

यहां बता दें कि चाईबासा, दुमका और देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव सलाखों के पीछे हैं. चाईबासा के एक सप्लिमेंट्री मामले पर फैसले के साथ ही चारा घोटाले में 53 में से 51 केस का निष्पादन हो गया. दरअसल, चारा घोटाला मामले में विभिन्न कांड संख्या के तहत कुल 53 केस दर्ज किए गए थे, जिसमें लालू यादव के ऊपर पांच मामले दर्ज हुए थे. मौजूदा स्थिति में 51 केस का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दो मामले पेंडिंग हैं. 

यह घोटाला तकरीबन 139 करोड़ का है. लोक अभियोजक के मुताबिक यह चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला रहा है. इसके निष्पादन के लिए सात स्पेशल कोर्ट का गठन और स्पीडी ट्रायल हुआ. चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में लालू यादव सहित कई लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें से चार मामलों में सभी को सजा सुनाई जा चुकी है. डोरंडा का जिन्न आए दिन इन दोषियों को कोर्ट से दस्तक दे रहा है. खासकर लालू प्रसाद यादव की बात करें तो उन्हें चाईबासा के दो मामले और देवघर और दुमका के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है. वह रांची के होटवार जेल की निगरानी में रिम्स की चारदीवारी में कैद हैं.

वहीं, लालू यादव के अधिवक्ता के मुताबिक बेल पेटिशन को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से खारिज कर दिया गया है. छुट्टियों के बाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्होंने बताया कि जब चाईबासा के मामले पर लालू प्रसाद यादव को सजा हुई थी तो उस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया है. अन्य सभी मामलों पर एक ही गवाह और एक ही दस्तावेज पेश किया गया है. इसीलिए इस ग्राउंड पर वह सुप्रीम कोर्ट से बेल की अपील करेंगे. 

बीते दिनों इसी मामले में 5 साल की सजा काट रहे एक अन्य अभियुक्त को सुप्रीम कोर्ट ने बेल दी है. बहरहाल, डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में हर रोज सुनवाई का दौर जारी है. लेकिन ऐसे में लालू प्रसाद यादव की नजरें अब एकबार फिर से डोरंडा कोषागार मामले पर टिकी हुई है, जिसपर अभी सुनवाई जारी है. इस मामे में अदालत का क्या फैसला आता है, लालू यादव का भविष्य इसपर भी टिका होगा, कारण कि अगर अन्य मामलों में उन्हें जमानत मिल भी जाती है तो डोरंडा का फैसला उन्हें सलाखों के बाहर नही निकलने देगा. ऐसे में यह देखने लायक होगा कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलती है या फिर चारा घोटाला का जिन्न उन्हें जेल की चारदीवारी में ही कैद रखता है.

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा