लाइव न्यूज़ :

बुआ की अर्थी को तेजस्वी व तेजप्रताप ने दिया कंधा, रोते हुए बोले-पापा की वजह से सदमें में थीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 8, 2018 09:10 IST

गंगोत्री देवी लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद बहुत परेशान हो गई थीं और उन्होंने लालू की रिहाई के लिए शनिवार को उपवास रखा था।

Open in App

लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहन गंगोत्री देवी का रविवार को निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। निधन की सूचना मिलते ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और अपने दोनों बेटों तेजस्वी प्रसाद यादव व तेजप्रताप यादव के साथ सर्वेंट क्वार्टर पहुंचीं। यहां उन्होंने गंगोत्री देवी का अंतिम दर्शन किए। बताया जा रहा है कि गंगोत्री देवी लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद बहुत परेशान हो गई थीं और उन्होंने लालू की रिहाई के लिए शनिवार को उपवास रखा था। लालू की सजा होने की सूचना मिलने ही वो सदमे में चली गई थीं। वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि सदमे से उनकी मौत हुई है। 

इस दौरान सोमवार को तेजस्वी यादव ने फेसबुक कहा कि कल पटना में हमारी बुआ जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी की एक मात्र बहन गंगोत्री देवी जी का आकस्मिक निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार गांव ग्राम चक्रपान (पंचदेवरी) जिला, गोपालगंज में सम्पन्न होगा। ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे। दुखद श्रद्धांजलि। लालू प्रसाद की गैर मौजूदगी में गंगोत्री देवी की अर्थी को तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने कंधा दिया। वहीं,  बुआ को देख तेज प्रताप व तेजस्वी अपने आंसू रोक नहीं पाए और तेजस्वी ने कहा कि बुआ की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। यह समय बहुत ही दुखद है। बुआ की मौत की खबर पापा को दे दी गई। बुआ पापा को खूब मानती थी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 'चारा घोटाला' के एक मामले में शनिवार को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने सजा की अवधि पर बहस पूरी होने के बाद उन्हें सजा सुनाई।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पर इस मामले में पांच लाख रुपए जुर्माना लगा है। अदालत ने बीती 23 दिसंबर को इस संबंध में लालू प्रसाद और 15 अन्य लोगों को दोषी करार दिया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील