लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती लालू यादव को इस वजह से सता रहा है भय, कमरे से नहीं निकल रहे हैं बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2019 16:59 IST

रिम्स के जिस पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद यादव भर्ती हैं, उसी वार्ड में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य मंत्री स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं.

Open in App

रांची के रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव डरे हुए हैं और कमरे से बाहर नही निकल रहे हैं. दरअसल, लालू को स्वाइन फ्लू का डर सता रहा है. इस डर की वजह से उन्होंने घूमना-टहलना भी बंद कर दिया है. रविवार से हीं वह अपने कमरे में ही पूरा दिन बंद रह रहे हैं, न बाहर निकले और न ही धूप का मजा लिया.

यहां बता दें कि रिम्स के जिस पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद यादव भर्ती हैं, उसी वार्ड में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य मंत्री स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं. शनिवार रात को उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. ऐसे में लालू प्रसाद यादव को संक्रमित होने का डर सता रहा है. 

सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव को एहतियात बरतते हुए कमरे में ही रहने को कहा है. डॉक्टर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जिससे लालू प्रसाद यादव स्वाइन फ्लू की चपेट में आ जाए. 

इस बीच उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी और नर्सिंग स्टाफ भी स्वाइन फ्लू के मरीज के पेइंग वार्ड में आने से भयभीत हैं. सभी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं. हालांकि बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री की हालत स्थिर है. उनको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया