लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार में दो फाड़ तो कैसे होगी चुनावी नैया पार!

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2019 08:19 IST

तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैं अपने छोटे भाई से ये अपेक्षा रखता हूं कि वो मेरे दिए गए दोनों नामों पर अपनी मुहर लगाएंगे. कोई नई पार्टी बनाने की मेरी मंशा नहीं है बल्कि मैं राजद का ही सिपाही हूं.

Open in App

बिहार में महागठबंधन में जारी सियासी उठापटक के बीच अब खुद राजद में भी खींचतान की खबरें आने लगी हैं. पार्टी के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने न केवल दो सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया बल्किप्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर दी. तेजप्रताप ने बातचीत के दौरान कहा कि जहानाबाद से चंद्रप्रकाश तो शिवहर सीट से अंगेश सिंह राजद के उम्मीदवार होंगे.

बताया जाता है कि शिवहर से अंगेश सिंह जो जाति से राजपूत हैं और लंबे समय से राजद से जुड़े हैं तो जहानाबाद से चंद्रप्रकाश यादव हैं जो शिक्षा व्यवसाय से जुड़े हैं. इनके पिता चंद्रक यादव भी जानेमाने शिक्षा व्यवसायी हैं. ऐसे में तेजप्रताप के इस ऐलान के साथ ही लालू प्रसाद यादव के परिवार में फिर से घमासान मचने की आशंका पैदा हो गई है. पहले से ही लालू के दोनों बेटों की राजनीति अलग-अलग दिशा में चल रही है. इस कड़ी में तेजप्रताप का ये फैसला काफी हैरत भरा है.

तेजप्रताप ने इसके साथ यह भी कहा कि वह अपने छोटे भाई के साथ हैं. उन्होंने कहा, ''मैं अपने छोटे भाई से ये अपेक्षा रखता हूं कि वो मेरे दिए गए दोनों नामों पर अपनी मुहर लगाएंगे. कोई नई पार्टी बनाने की मेरी मंशा नहीं है बल्कि मैं राजद का ही सिपाही हूं.'' तेजप्रताप ने कहा कि मैंने ऐसे दो नाम सुझाए हैं जो कि पार्टी के सच्चे सिपाही हैं. यहां उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा रहा है. इसकी झलक कई बार देखने को मिल चुकी है. सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में आई दरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है

लालू के बगैर चढ़ नहीं रहा चुनावी रंग

बिहार में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी तो चरम पर है, लेकिन महागठबंधन की महागांठ खुलती नजर आने लगी है. ऐसे में लालू की कमी सभी को खलने लगी है. वैसे रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव भले ही प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव से दूर हैं. लेकिन, इस शख्सियत की अहमियत 2019 के लोकसभा चुनाव में और भी ज्यादा बढ़ गई है. महागठबंधन में मुख्य दल के तौर पर राजद शामिल है. इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल करना और राजग को पटखनी देना महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती है.

कहा जा रहा है कि लालू जेल से ही से कई बार नेताओं को हड़काते भी हैं तो कई को एकजुट होकर राजग को मात देने की सीख भी देते हैं. वहीं, लालू की जमानत का महागठबंधन में शामिल दल भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि लालू के बगैर चुनावी रंग पकड़ नहीं पा रहा है. हालांकि कई मामलों में उन्हें जमानत मिलनी है और अगर उन्हें जमानत नहीं भी मिलती है तो भी वह राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं. भाजपा की धर्म की राजनीति को वे जाति की राजनीति से काट सकते हैं. ऐसे में अब यह कहा जाने लगा है कि तो क्या इस बार भी लालू जेल से किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे? वहीं, राजद पहली बार लालू के बगैर चुनावी समर में उतर रहा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब