लाइव न्यूज़ :

लाल जी टंडन ने बिहार और सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल की ली शपथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 12:29 IST

बिहार और जम्मू-कश्मीर में आज नए राज्यपाल ने शपथ ले ली है।

Open in App

बिहार और जम्मू-कश्मीर में आज नए राज्यपाल ने शपथ ले ली है। बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन ने आज राजभवन परिसर स्थित राजेंद्र मंडप में राज्यपाल पद की शपथ ली।  पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मुकेशकुमार रसिकभाई शाह नेराज्यपाल लालजी टंडन को राज्यपाल पद शपथ दिलायी है।

वह बिहार के 39वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए हैं। इस शपथ समारोह में नीतीश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे। बिहार के अलावा जम्मू-कश्मीर में ही नए राज्यपाल ने शपथ ली है। सत्यपाल मलिक ने आज शपथ ही है। इसके बाद वह राज्य के 13वें राज्यपाल बने हैं। राज्यपाल के सलाहकार, मुख्यसचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रशासकीय सचिव गुरुवार शाम एक बैठक में मलिक को राज्य के समग्र राजनीतिक, प्रशासकीय और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी देंगे। 

बिहार के राज्यपाल

83 साल के लालजी टंडन यूपी में बीजेपी के दिग्गज नेता रहे हैं। 1978 से लेकर 1996 तक वे लगातार एमएलसी रहे। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद वे 2009 में लखनऊ से लोकसभा के सांसद बने और फिर बाद में मायावती सरकार में वे नगर विकास मंत्री रहे थे। लालजी टंडन को लोग अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जानते हैं।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल

 जम्मू कश्मीर के नये राज्यपाल सत्यपाल मलिक राज्य में इस पद पर पिछले 51 साल में नियुक्त किए जाने वाले प्रथम राजनीतिज्ञ होंगे। यह नियुक्ति केन्द्र द्वारा इस संकटग्रस्त राज्य में पूर्व अधिकारियों पर अब तक निर्भर रहने की रणनीति में एक बदलाव का संकेत देतर है। मलिक (72) करीब - करीब सभी राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े रहे हैं। उन्होंने छात्र समाजवादी नेता के तौर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। पिछले साल बिहार का राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले वह भाजपा के उपाध्यक्ष थे। 

टॅग्स :बिहारजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल