लाइव न्यूज़ :

आशीष मिश्रा के क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भूख हड़ताल खत्म की

By विशाल कुमार | Updated: October 9, 2021 12:52 IST

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी के दौरान मारे गए पत्रकार रतन कश्यप के लखीमपुर खीरी स्थित आवास पर उन किसानों के परिवारों से मिलने के बाद शुक्रवार को घटना भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, जिन्हें आशीष ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देआशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठे से पंजाब कांग्रेस प्रमुख.सिद्धू घटना के दौरान मरने वाले पत्रकार रमन कश्यप के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे.आशी मिश्रा आज सुबह क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश हुआ.

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया.

सिद्धू घटना के दौरान मारे गए पत्रकार रतन कश्यप के लखीमपुर खीरी स्थित आवास पर उन किसानों के परिवारों से मिलने के बाद शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिन्हें आशीष ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया था.

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने सहारनपुर में पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मुलाकात की थी.

लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की जान लेने वाली हिंसक झड़पों के दौरान किसानों को अपनी गाड़ी से रौंदने का आरोपी आशीष आज सुबह क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश हुआ. इससे पहले 8 अक्टूबर को 10 बजे पेश होने के लिए दिए गए समन पर वह नहीं पहुंचे थे.

बीते सात अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले के स्वत: संज्ञान लेने के बाद यूपी पुलिस ने मिश्रा को यह समन जारी किया था. कल यूपी सरकार ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश किया था जिसकी जांच पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी.

गौरतलब है कि किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया.

इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी.

तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा था कि मामले की छह आरोपियों में से तीन की मौत हो चुकी है जबकि दो गिरफ्तार किया गया है.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसानवजोत सिंह सिद्धूउत्तर प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी