लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः आरोपी आशीष मिश्रा का करीबी दोस्त अंकित दास अरेस्ट, 5 घंटे तक पूछताछ, 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2021 17:11 IST

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ए‍वं तिकोनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा का करीबी दोस्त माने जाने वाले अंकित दास विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने हाजिर हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा के सिलसिले में अंकित दास को पूछताछ के लिए बुलाया था। हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे। लखीमपुर पुलिस लाइन में स्थित अपराध शाखा कार्यालय पहुंचा।

लखीमपुर खीरीः लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही निगरानी समिति ने अंकित दास को गिरफ्तार किया है। वह आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ था। अंकित दास को 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ए‍वं तिकोनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा का करीबी दोस्त माने जाने वाले अंकित दास विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने हाजिर हुआ था। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के सिलसिले में अंकित दास को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे अंकित दास वकीलों के एक दल के साथ लखीमपुर पुलिस लाइन में स्थित अपराध शाखा कार्यालय पहुंचा।

मंगलवार को अंकित दास और उनके चालक लतीफ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आवेदन दिया था। अंकित दास दिवंगत मंत्री अखिलेश दास का भतीजा है। कहा जा रहा है कि चार किसानों को कुचलने वाली कार के पीछे जो फॉर्च्यूनर कार थी वह दास की ही थी।

तीन अक्टूबर की हिंसा के सिलसिले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में एक आरोपी शेखर भारती को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, लवकुश और आशीष पांडे को पहले गिरफ्तार किया गया था।

लखीमपुर खीरी कांड : आशीष मिश्रा की जमानत याचिका नामंजूर

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में हुई हिंसा के मामले में हत्या के आरोपी एव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत याचिका को एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को नामंजूर कर दिया। मामले के विवेचना अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि आशीष उर्फ मोनू की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत ने नामंजूर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को करीब 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और वह 12 अक्टूबर से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। यादव ने बताया कि अदालत ने मामले के एक अन्य अभियुक्त शेखर भारती की तीन दिन की पुलिस रिमांड भी मंजूर कर ली है।

भारती को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर विपक्षी दल सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। 

 

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशBJPलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो