लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसाः केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष को राहत नहीं, अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 11, 2021 17:02 IST

लखीमपुर हिंसा में गिरफ्तार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्र को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा की पुलिस हिरासत की अवधि 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगी।मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लखीमपुर खीरीः लखीमपुर हिंसा में गिरफ्तार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्र को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। मिश्रा की पुलिस हिरासत की अवधि 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा 'मोनू' से लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पूछताछ की। हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है थी।

रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। अन्य मृतकों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनका चालक शामिल है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए 'अंतिम अरदास' मंगलवार को की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के एक पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी नेता को 'अंतिम अरदास' में मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, वहां केवल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मौजूद रहेंगे। जिस स्थान पर हिंसा हुई थी उसके समीप ही 'अंतिम अरदास' का आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को ‘मौन धरना’ दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा हिंसा के मामले के आरोपी हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी मामले में राज्य की राजधानी के जीपीओ पार्क में एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठे और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी ने मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशBJPकोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब