लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट तो हरकत में आई यूपी पुलिस, केंद्रीय मंत्री के बेटे को भेजा समन

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2021 22:17 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि उसने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को यूपी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने कहा कि अगर आशीष पूछताछ के लिए नहीं आते हैं तो इसके लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।सुप्रीम कोर्ट ने मामले में शुक्रवार तक यूपी सरकार को स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाने और उनकी हत्या के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही पुलिस ने रविवार को हुई इस घटना के बाद आखिरकार गुरुवार को दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लखीमपुर हिंसा मामले में खुद संज्ञान लेते हुए पुलिस से गिरफ्तारी और मामले में की गई कार्रवाई के बारे में पूछा। कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट सरकार से मांगा है।

बहरहाल, लखनऊ जोन की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बताया कि लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर आशीष पूछताछ के लिए नहीं आते हैं तो इसके लिए विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।  हालांकि, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आशीष को भेजे गए समन में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

लखीमपुर हिंसा मामले में दो आरोपी हिरासत में

सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस ने लखीमपुर मामले में आशीष पांडे और लवकुछ नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों इस घटना में घायल भी हुए थे। पुलिस को घटना स्थल से खाली कारतूस भी मिले हैं जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

दरअसल बताया जा रहा है कि जिन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वे दोनों घटना के समय उस गाड़ी में मौजूद थे जो थार जीप के पीछे चल रही थी।

कोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पूछे थे सवाल

इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से यह बताने के लिए कहा कि तीन अक्टूबर की लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में किन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं। 

इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। चीफ जस्टिस एन वी रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने यूपी सरकार की तरफ से पेश हुए वकील को इस बारे में स्टेटस रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की है।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाUttar Pradesh Policeसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?