लाइव न्यूज़ :

"लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला", लालू ने चुटीले अंदाज में जीता जनता का मन, भीड़ में लगा जोर का ठहाका

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2025 18:40 IST

अपने चिर-परिचित अंदाज़ में लालू यादव ने भोजपुरी गाने की एक लाइन "लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला" का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को ऐसा झटका देंगे कि वे दूर भाग जाएंगे। भीड़ में ठहाके गूंज उठे।

Open in App

पटना: बिहार के सासाराम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा शुरू किए गए मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और उमस के बीच भीड़ को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जब माइक संभाला तो वो वही पुराने लालू दिखे। अपने चुटीले, व्यंग्यात्मक, जनसभा में बोलते हुए और भीड़ की नब्ज़ को पहचानते हुए अपनी बात बोल दी। अपने चिर-परिचित अंदाज़ में लालू यादव ने भोजपुरी गाने की एक लाइन "लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला" का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को ऐसा झटका देंगे कि वे दूर भाग जाएंगे। भीड़ में ठहाके गूंज उठे।

रैली’ में बैठे-बैठे लालू यादव ने तकरीबन डेढ़ मिनट के भाषण में लहरिया लूट लिया। लालू ने जब माइक थामा तो जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने भाषण में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। 

अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने मंच से “राहुल गांधी ज़िंदाबाद”, “मल्लिकार्जुन खड़गे ज़िंदाबाद” और “तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद” के नारे भी लगाए, और जनता से अपील की कि भाजपा को सत्ता से हटाना अब समय की मांग है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताइए। लालू ने यह भी कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा को हराएं और इंडिया गठबंधन को मजबूत करें। इस रैली के माध्यम से महागठबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए वे पूरी ताकत से मैदान में उतर चुके हैं। 

बता दें कि राजनीति के मंच से लालू यादव जब भाषण देते हैं तो उनकी भाषण शैली किसी चुनावी ‘टॉनिक’ से कम नहीं मानी जाती। सासाराम में उन्होंने जनता के साथ-साथ मंच पर बैठे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के चेहरे पर भी चमक ला दी। लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला, लालू के इस छोटे भाषण से ने केवल जनता में उत्साह भर दिया, बल्कि राहुल गांधी के चेहरे में भी रौनक आया। बगल में बैठे राहुल गांधी, मल्लिर्जुन खडगे और राजद नेता तेजस्वी यादव भी हंसने लगे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील