लाइव न्यूज़ :

'लेडी चुलबुल पांडे' ने स्टूडेंट बन कर रैगिंग करने वाले छात्रों को धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2022 15:25 IST

इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिसकर्मियों ने छात्र का भेष बनाकर रैगिंग करने वाले 10 छात्रों को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर की पुलिसकर्मी की बेबाकी फिल्मी अंदाज में किया रैगिंग का भांडा फोड़10 सीनियर स्टूडेंट्स को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में 5 महीने पहले एक रैगिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में जब कॉलेज और विश्वविघालय से कोई भी मदद नहीं मिली तब पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आरोपियों को पकड़ने का एक प्लान तैयार किया। पुलिस ने अपनी खुफिया टीम को स्टूडेंट बनाकर कॉलेज में भेजा, काफी मशक्कत के बाद टीम ने रैगिंग करने वाले 10 सीनियर स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया।

मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमजीएम मेडिकल कॉलेज का है। 24 जुलाई को पुलिस को कॉलेज में रैगिंग की शिकायत मिली थी। पीड़ित स्टूडेंट ने यूजीसी से रैगिंग की शिकायत की थी। इस पर यूजीसी ने कॉलेज मैनेजमेंट को चिट्‌ठी भेजी। डीन ने इंदौर पुलिस को शिकायत फॉरवर्ड एफ आई आर करा दी।

परेशानी यह थी कि पुलिस को न आरोपियों के नाम बताए गए और न ही फरियादी की पहचान। सबूत के तौर पर सिर्फ वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स दिए गए थे। पुलिस भी यह समझ नहीं पा रही थी कि किसे पकड़े और पूछताछ की शुरूआत कैसे करे। आखिर संयोगितागंज ​​​थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की तरकीब निकाली और एक स्पेशल टीम को कॉलेज के छात्र- छात्राओं के बीच  भेज दिया । 

24 साल  की अंडरकवर पुलिस वाली शालिनी चौहान ने  तीन महीने कॉलेज में छात्र बन कर रहने के बाद 11 सीनियरों की पहचान की जो प्रथम वर्ष के जूनियर्स के साथ रैगिंग कर रहे थे, जिनमें से 10 को गिरफ्तार किया गया और एक अब भी फरार है। 

पुलिस ने बताया कि सिनियर्स गूगल लोकेशन भेज अपने निजी फ्लैट पर जूनियर्स को बुलाते थे और परेशान करते थे। छात्रों ने इसी डर से सीधा यूजीसी को शिकयत की और मेल के जरिए बताया कि आरोपित सिनियर्स उन्हें प्रताड़ित करते हैं और आपत्तिजनक सामाग्री पर छात्राओं के नाम लिखवाते हैं। सिनियर्स रोजाना जूनियर्स को शेविंग करने के लिए बुलाते थे। बात करते वक्त आँखे नीचे झुका कर रखना पड़ता था। यहां तक की जूनियर्स को तकिया के साथ वक्त गुजारने का दबाव बनाया जाता था। इस मामले को यूजीसी ने गंभीरता से लिया और पुलिस में एफआइआर दर्ज कराया।

टॅग्स :इंदौरPoliceMBBS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो