जानिए क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, गूगल भी डूडल बनाकर कर रहा सेलीब्रेट

By रामदीप मिश्रा | Published: May 1, 2018 09:34 AM2018-05-01T09:34:56+5:302018-05-01T09:39:57+5:30

यह दिवस भारत सहित लगभग 80 मुल्कों में पहली मई को मनाया जाता है। इस दिन अस्सी देशों में छुट्टी रहती है।

Labour Day 2018 Know about labour day history | जानिए क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, गूगल भी डूडल बनाकर कर रहा सेलीब्रेट

जानिए क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, गूगल भी डूडल बनाकर कर रहा सेलीब्रेट

नई दिल्ली, 1 मईः दुनियाभर में आज मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश की लगभग सभी कंपनियों में छुट्टी रहती है, जिसकी शुरुआत 1 मई 1886 से हुई थी। वहीं, भारत में मजदूर दिवस कामकाजी लोगों के सम्‍मान में मनाया जाता है। यहां लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्‍दुस्‍तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी। इधर, मजदूर दिवस को गूगल भी डूडल बनाकर सेलीब्रेट कर रहा है। 

यह है वजह

बता दें, इस दिवस को मनाने के पीछे उन मजदूर यूनियनों की हड़ताल है जो कि आठ घंटे से ज्यादा काम ना कराने के लिए की गई थी। इस हड़ताल के दौरान शिकागो की हेय मार्केट में बम ब्लास्ट हुआ था। जिससे निपटने के लिए पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चला दी थीं, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। 

अमेरिका ने दी थी इजाजत

मजदूरों पर गोलियां चलाने के बाद पुलिस जांच के घेरे में आ गई था और बवाल को शांत करने के लिए अमेरिका में मात्र 8 घंटे ही काम करने की इजाजत दे दी गई और उसके बाद से ही ये दिवस मनाया जाने लगा। भारत में लेबर-डे भारत में मजदूर दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था। उस समय इस को मद्रास दिवस के तौर पर मनाया जाता था।

80 मुल्कों में मनाया जाता है मजदूर दिवस

यह दिवस भारत सहित लगभग 80 मुल्कों में पहली मई को मनाया जाता है। इस दिन अस्सी देशों में छुट्टी रहती है। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत आने वाली अंतरराष्ट्रीय मजदूर संस्था दुनियाभर में लेबर क्लास के लोगों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में काम करती है। 1 मई के द‍िन यह संस्था दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रैली और मार्च निकालती है ताकि मजदूर उत्पीड़न, न्यूनतम मजदूरी कानून और अप्रवासी मजदूरों को लेकर जागरुकता फैलाई जा सके। 

Web Title: Labour Day 2018 Know about labour day history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे