लाइव न्यूज़ :

केवी कामथ जन्मदिनः बैंकिंग की दुनिया के जाइंट जिन्हें फोर्ब्स एशिया ने माना था ‘बिजनेसमैन ऑफ द इयर’

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 2, 2018 08:01 IST

आईआईएम से पढ़ाई के बाद केवी कामथ को साल 1971 में आईसीआईसीआई (इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया) बैंक काम मिला। 

Open in App

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के जाइंट कहे जाने वाले केवी कामथ का रविवार को जन्मदिन है। उनका जन्म कर्नाटक के मंगलौर में 2 दिसंबर 1947 को हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ कामथ ब्राह्मण परिवार से नाता रखते हैं। उन्होंने प्री-यूनिवर्सिटी (पीयूसी) के बाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की।

लेकिन उनका मन मैनेजमेंट और पैसों के सीधे-लेन देन की प्रकिया में लगता है। नतीजतन वे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद आ गए।

आईआईएम से पढ़ाई के बाद उन्हें साल 1971 में आईसीआईसीआई (इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया) बैंक काम मिला। ताज्जुब होगा कि पहली नौकरी से लेकर कामथ इस संस्‍थान के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पद तक पहुंचे।

इतना ही नहीं जब जून 2015 में उभरते विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) देशों ने 50 अरब डॉलर के न्यू डवेलपमेंट बैंक (एनडीबी ) की स्‍थापना की सोची तो इसके मुखिया के तौर पर सबकी सहमति केवी कामथ के नाम पर बनी।

केवी कामथ ने संभाले हैं कई महत्वपूर्ण पद

एक शख्स अपनी जिंदगी में कितने बड़े काम कर सकता है, केवी कामथ इसके उदाहरण हैं। केवी इनफोसिस लिमिटेड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें हॉस्टन-स्थित तेल कंपनी स्च्लुम्बेर्गेर और भारतीय मल्टीनेशल फार्मा कंपनी ‘लूपिन’ के स्वतंत्र निदेशक भी चुना गया था। यही नहीं साल 1988 में कामथ को एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला (फिलीपींस) में ‘प्राइवेट सेक्टर’ को नई ऊंचाई देने के भेजा गया।

यही नहीं उन्होंने एशियन डेवलपमेंट बैंक के काम के दौरान उन्हें चीन, भारत, फिलीपीन्स, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और वियतनाम के कई फाइनेंसियल प्रोजेक्ट पर विशेष काम किया। कई सरकारों ने अपने प्रोजेक्ट में उनसे विशेषज्ञ राय ली। 

यही नहीं काम‌थ को कई बिजनेस व मैनेजमेंट स्कूलों ने अपने गवर्निंग बोर्ड का हिस्सा रखा। ताकि वे इनकी महारत का लाभ क्षात्रों को भी मिल सके। इनमें पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद, , नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंक मैनेजमेंट,  इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस और गांधीनगर मनिपाल अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन आदि शामिल हैं।

कामथ के उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कई अवार्ड मिले हैं। इनमें भारत सरकार की ओर से सन 2008 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जाना सबसे खास है। इसके आलावा द इकनोमिक टाइम्स ने उन्हें ‘बिजनेसमैन ऑफ द इयर’, 2007 घोषित किया था और प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स एशिया ने उन्हें ‘बिजनेसमैन ऑफ़ द इयर' भी चुनाव था।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया