लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर हादसा: रेल मंत्रालय का फैसला, मानव रहित रेल क्रॉसिंग खत्म करने की जानकारी वेबसाइट पर होगी अपडेट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 05:47 IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रासिंग पर एक दर्दनाक हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद मंत्रालय ने ये फैसला लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में बीते गुरूवार को एक मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर हुए हादसे में 13 बच्चों के मारे जाने के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक समीक्षा बैठक की जिसमें फैसला किया है कि इस तरह के क्रॉसिंग को खत्म करने की प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी एक वेबसाइट पर डाली जाएगी ताकि जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार बैठक में गोयल ने रेल नेटवर्क में मानव रहित रेल क्रॉसिंग खत्म करने की योजना की समीक्षा की। इसमें कहा गया, ‘‘उन पांच महत्वपूर्ण जोन के महाप्रबंधकों के साथ एक विस्तृत समीक्षा की गयी जहां सबसे ज्यादा मानव रहित रेल क्रॉसिंग हैं।

जवाबदेही एवं सार्वजनिक निगरानी बढ़ाने के लिए मानव रहित रेल क्रॉसिंग खत्म करने की प्रक्रिया में होने वाली प्रगति की जानकारी पारदर्शी तरीके से एक वेबसाइट पर डाली जाएगी।’’ 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रासिंग पर एक दर्दनाक हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैन में कुल 18 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 4 मासूम और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

टॅग्स :रेल हादसाउत्तर प्रदेशपीयूष गोयलइंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप