लाइव न्यूज़ :

कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस को दी सलाह, कहा- 'उन्हें उस विचारधारा को करना होगा...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 4, 2022 17:23 IST

हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चार बार के विधायक कुलदीप बिश्नोई अपनी पत्नी और दो बार की पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई और अपने समर्थकों के साथ भगवा खेमे में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ा है।पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे।कुलदीप बिश्नोई को जून में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को सबसे पुरानी पार्टी से पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी द्वारा निर्धारित विचारधाराओं को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया। बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस आत्म-विनाश की स्थिति में है। बता दें कि बिश्नोई ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। उनके साथ उनकी पत्नी भी भाजपा में शामिल हुई हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कुलदीप बिश्नोई ने कहा, "मैं उन्हें सुझाव देना चाहता हूं कि इंदिरा जी और राजीव जी की कांग्रेस, उनकी विचारधारा कुछ ऐसी है जिससे पार्टी पूरी तरह से भटक गई है।" बिश्नोई ने कहा कि वह लंबे समय से भाजपा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इंतजार किया क्योंकि वह पुरानी पार्टी को एक और मौका देना चाहते थे क्योंकि वह हमेशा कांग्रेस के वफादार रहे हैं।

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर कांग्रेस आत्म-विनाश की स्थिति में है तो कोई क्या कर सकता है?" बिश्नोई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में एक समारोह में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। समारोह में हाल के राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा कि कैसे बिश्नोई ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा का समर्थन किया और कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार की हार का मार्ग प्रशस्त किया।

बिश्नोई ने भगवा खेमे को पूर्ण प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा से उनकी एकमात्र मांग अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए सम्मान है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बिश्नोई के समर्थकों को भाजपा में उनकी वरिष्ठता के अनुसार उचित सम्मान और पद देने का वादा किया।

बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा विधानसभा ने बुधवार को आदमपुर सीट को खाली घोषित कर दिया, जिससे एक और उपचुनाव की जरूरत महसूस हुई। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि बिश्नोई का इस्तीफा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद यह सीट 3 अगस्त से खाली हो गई।

टॅग्स :कुलदीप बिश्नोईकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?