लाइव न्यूज़ :

भारत लौटी कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की मुलाकात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 26, 2017 17:03 IST

पाकिस्तान में कुलभूषण से मुलाकात कर उनकी मां अवंतिका और पत्नी चेतनकुल वापस भारत लौट आई हैं

Open in App

पाकिस्तान में कुलभूषण से मुलाकात कर उनकी मां अवंतिका और पत्नी चेतनकुल वापस भारत लौट आई हैं। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विदेश सचिव एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने बीते सोमवार पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के आगा शाही ब्लॉक में कुलभूषण से मुलाकात की थी।

 

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में कथित जासूसी के आरोप में पिछले 21 महीनें से बंद है। इस दौरान पहली बार जाधव और उनके परिवार की मुलाकात हुई। मुलाकात के लिए उन्हें महज 30 मिनट की मौहलत मिली थी।

इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने संकेत दिए हैं कि यह मुलाकात आगे भी हो सकती है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जाधव की पत्नी चेतनकुल और मां अवंतिका से जाधव की मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, "यह अंतिम मुलाकात नहीं है, मुझे यह स्पष्ट रूप से कहना है।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवविदेश मंत्री सुषमा स्वराजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप