लाइव न्यूज़ :

पाक सुनना चाहता है इंडिया की जाधव से बातचीत, भारत ने कहा- यह काउंसलर पहुंच नियम का उल्लंघन

By संतोष ठाकुर | Updated: August 2, 2019 22:53 IST

भारत ने कहा है कि जिस शर्त के साथ पाक ने काउंसलर पहुंच का प्रस्ताव दिया है, वह वियना संधि के नियमों के अनुकूल नहीं है। पाक ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ ही अपने अधिकारी की उपस्थिति में काउंसलर पहुंच देने का इरादा व्यक्त किया है।

Open in App

भारत ने पाकिस्तान की उसकी कैद में रह रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव तक पहुंच देने के प्रस्ताव को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत, आईसीजे, ने पाक को आदेश दिया था कि वह भारत को त्वरित आधार पर कुलभूषण जाधव तक काउंसलर पहुंच दे। पाक ने जाधव को भारतीय जासूस करार देते हुए ईरान से अपहृत कर कैद कर लिया था।

भारत ने कहा है कि जिस शर्त के साथ पाक ने काउंसलर पहुंच का प्रस्ताव दिया है, वह वियना संधि के नियमों के अनुकूल नहीं है। पाक ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ ही अपने अधिकारी की उपस्थिति में काउंसलर पहुंच देने का इरादा व्यक्त किया है। जबकि काउंसलर पहुंच का नियम यह है कि यह बिना किसी दबाव या डर के माहौल में होना चाहिए। जाधव इस समय पाक की जबरन कैद में है और ऐसे में पाक अधिकारियों की उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी में वह अपने मन की बात भारतीय अधिकारियों को नहीं कह पाएगा। यही वजह है कि पाक की सशर्त पहुंच को नकार दिया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाक को अपने इनकार से अवगत करा दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि हम अब पाक के नए प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। वियना नियमों के तहत यह स्पष्ट तौर पर उल्लेखित है कि जब भी किसी कैदी तक दूसरे देश को पहुंच दी जाए तो वह स्वतंत्र माहौल हो। उस पर किसी तरह के दबाव या डर का वातावरण न हो। जाधव मामले में पाक की काउंसलर पहुंच में डर और भय का माहौल बना रहेगा।

इसकी वजह यह है कि पाक ने न केवल सीसीटीवी में इस मुलाकात को दर्ज करने का नियम शामिल किया है बल्कि साथ ही कहा है कि वह अपने अधिकारी को भी मुलाकात के समय वहां पर रखेगा। ऐसे में यह स्वतंत्र बातचीत के माहौल का मखौल है। जिसे लेकर पाक को आपत्ति दर्ज करा दी गई है।

हमें उम्मीद है कि इंटरनेशनल कोर्ट आफॅ जस्टिस के आदेश का पाक पालन करेगा। वह जल्द ही वियना नियमों के तहत पूर्ण काउंसलर एक्सेस—पहुंच देगा। जो भयमुक्त और पूरी तरह से स्वतंत्र पहुंच होगी।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडियामोदी सरकारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया