लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान ने कहा- कोई सौदा नहीं करेंगे, अपने कानूनों के अनुसार फैसला लेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 14, 2019 16:57 IST

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुलभूषण जाधव मामले पर कोई सौदा नहीं होने जा रहा है। रेडिया पाकिस्तान के ने बताया, ''मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का सम्मान रखते हुए पाकिस्तानी कानूनों के अनुसार जाधव के बारे में फैसले लिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुलभूषण जाधव मामले पर कोई सौदा नहीं होने जा रहा है। रेडिया पाकिस्तान के ने बताया कि मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का सम्मान रखते हुए पाकिस्तानी कानूनों के अनुसार जाधव के बारे में फैसले लिए जाएंगे।

पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने कहा है कि मामले को लेकर कोई सौदा नहीं होने जा रहा है और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का सम्मान रखते हुए पाकिस्तानी कानून के मुताबिक फैसले लिए जाएंगे। 

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुलभूषण जाधव मामले पर कोई सौदा नहीं होने जा रहा है। रेडिया पाकिस्तान के ने बताया कि मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का सम्मान रखते हुए पाकिस्तानी कानूनों के अनुसार जाधव के बारे में फैसले लिए जाएंगे।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) पाकिस्तान को आदेश दे चुकी है कि वह जाधव पर कोई भी फैसला करने से पहले उन्हें सुनाई गई सजा की समीक्षा करेगा और राजनयिक पहुंच प्रदान करेगा। 

पाकिस्तान ने इस वर्ष सितंबर में कुलभूषण जाधव को पहली बार राजनयिक पहुंच प्रदान की थी। जाधव से  इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया मिले थे। 

कुलभूष जाधव तीन साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। पाकिस्तान ने जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। 

मई 2017 में भारत पाकिस्तानी अदालत के फैसले के खिलाफ हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण जाधव का मामला लेकर पहुंचा। मई 2017 में ही आईसीजे ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी।

तमाम जिरह के चलते आईसीजे ने जाधव मामले की सुनवाई फरवरी 2019 के लिए निर्धारित कर दी थी। जुलाई में आईसीजे ने घोषणा की कि वह 17 जुलाई को जाधव मामले में फैसला सुनाएगा।

जाधव को राजनयिक पहुंच देने के लिए भी पाकिस्तान की ओर से शुरुआती अड़ंगा लगाया गया। 

आखिर 1 सितंबर को पाकिस्तान ने कहा कि वह 2 सितंबर को जाधव को ‘‘आईसीजे के फैसले के अनुसार’’ राजनयिक पहुंच प्रदान करेगा और फिर इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए समय पर जाधव मिले थे।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडियाभारतीय नौसेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर