लाइव न्यूज़ :

कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनावः जदयू के कुशवाहा के सामने भाजपा प्रत्याशी गुप्ता, जानें मतदान और मतगणना कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 14:48 IST

Kudhani assembly seat by-election: मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।उम्मीदवार 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।सीट पर मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

पटनाः बिहार विधानसभा की कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए प्रदेश की सत्ताधारी जदयू और विपक्षी पार्टी भाजपा के उम्मीदवारों सहित अबतक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानाकारी के मुताबिक, कुढनी उपचुनाव के लिए जदयू और विपक्षी पार्टी भाजपा के उम्मीदवारों सहित अबतक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के मनोज कुशवाहा, जोकि प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

सोमवार को नामांकन दाखिल किया था जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता ने आज नामांकन दाखिल किया। मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि उम्मीदवार 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

इस सीट पर मतगणना आठ दिसंबर को होगी। कुढ़नी विधानसभा सीट का इससे पहले प्रतिनिधित्व राजद के अनिल कुमार सहनी करते थे। सीबीआई अदालत द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी करार दिए जाने और तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव अनिवार्य हो गया है।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाजेडीयूBJPआरजेडीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस