लाइव न्यूज़ :

सुभाष चंद्र बोस की बहू और पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन, 89 वर्ष की उम्र में कोलकाता में ली अंतिम सांस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 22, 2020 13:35 IST

स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की बहू और पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन होने की खबर। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। कृष्णा बोस सुभाष चंद्र बोस के बड़े बाई सरत चंद्र बोस की बहू थीं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की बहू और पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन होने की खबर।उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली।

स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की बहू और पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन होने की खबर। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। वह 89 वर्ष की थीं। उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। कृष्णा बोस सुभाष चंद्र बोस के बड़े बाई सरत चंद्र बोस की बहू थीं। उन्हें एक शिक्षाविद के तौर पर भी जाना जाता है। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। 

कृष्णा बोस का जन्म 26 दिसंबर 1930 को ढाका में हुआ था। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई सरत चंद्र बोस के बेटे शिशिर कुमार बोस के साथ उनका विवाह हुआ था। 

कृष्णा बोस एक बार कांग्रेस और दो बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एमए की पढ़ाई की थी और बाद में शहर के एक कॉलेज में तकरीबन 40 वर्षों तक अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया था। उन्होंने सिटी कॉलेज में 8 साल तक प्रधानाचार्य के तौर पर भी काम किया था। 

 

कृष्णा बोस के पुत्र सुगत बोस तृणमूल कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। पिछले दिनों कृष्णा बोस तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करने की नसीहत दी थी। उन्होंने पीएम मोदी के लिए भी कहा था कि उन्हें वाणी में संयम बरतना चाहिए। उनका कहना था कि भले ही दो नेताओं के बीच वैचारिक मतभेद हों लेकिन पीएम मोदी भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं, उनके प्रति सम्मान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी को यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य की सरकारें भी जनता द्वारा चुनी जाती हैं और उनके पास भी अधिकार होते हैं।

 

टॅग्स :इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया