लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाः पंजाब व हरियाणा में शनिवार से होगा पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:39 IST

Open in App

चडीगढ़, एक जनवरी केंद्र सरकार के निर्देश पर पंजाब और हरियाणा में शनिवार से कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) होगा।

केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्वाभ्यास पूरा हो जाए ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने यहां एक बयान में बताया कि राज्य सरकार दो और तीन जनवरी को पटियाला में एक अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पंजाब ने पटियाला जिले को चुना है जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज, सद्भावना अस्पताल और सतराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यूएनडीपी और विश्व स्वास्थ्य संगठन अभियान में सहयोग देंगे।

हरियाणा में महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवा) डॉ सूरज भान काम्बोज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य के पंचकूला में पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान तीन स्थान पर चलाया जाएगा।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों के आंकड़ों को को-विन पर अपलोड किया जाए। यह एक ऑनलाइन मंच है जो टीके की आपूर्ति की निगरानी करेगा।

इससे पहले पंजाब के दो जिलों में टीके के वितरण और टीका लगाने का दो दिन का पूर्वाभ्यास मंगलवार को खत्म हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब