लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सौवें जन्मदिन से पहले पश्चिम बंगाल की महिला संक्रमण से उबरीं

By भाषा | Updated: December 6, 2020 15:30 IST

Open in App

हावड़ा (पश्चिम बंगाल), छह दिसंबर भवतारिणी समंता का 100वां जन्मदिन सिर्फ एक महीने दूर था, तभी वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं। लेकिन डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों को अचरज में डालते हुए, उन्होंने वायरस को मात दे दी।

समंता को 99 साल 11 महीने की उम्र में बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 24 नवंबर को फूलेश्वर इलाके के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अस्पताल के निदेशक शुभाशीष मित्रा ने कहा कि उन्हें कई तरह की दिक्कतें थीं। उनके इलाज के लिए एक मेडिकल टीम गठित की गई। उन्होंने बताया था, ‘‘समय से देखभाल के साथ, वह ठीक होने लगीं। हमें खुशी है कि हम उन्हें कोविड -19 मुक्त कर सके और 100वें जन्मदिन से पहले ही उन्हें घर भेज सके।''

शनिवार को महिला जब एम्बुलेंस से अपने घर रवाना होने लगीं तो डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उनके लिए गीत गाए, उन्हें फूल और मिठाइयां भेंट कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos