लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अब तक लगभग 27 लोगों को दिया जा चुका है कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: March 13, 2021 14:22 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र में अब तक कुल 26,89,922 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 2,54,956 लोगों को टीका दिया गया जो अब तक राज्य में एक दिन में दी गई सबसे ज्यादा संख्या थी।

अधिकारी ने कहा, “कई टीकाकरण केंद्र शुक्रवार देर रात तक काम करते रहे इसलिए यह आंकड़ा शनिवार को दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक जिन लोगों को टीका दिया जा चुका है उनमें से 3,73,317 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी गई है जबकि अन्य लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

शुक्रवार को 1,66,995 वरिष्ठ नागरिकों को टीका दिया गया और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 31,043 उन लोगों को टीका दिया गया जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं।

राज्य में अब तक 8,51,952 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 60 वर्ष की आयु के 1,50,558 अन्य लोगों को टीका दिया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 8,18,917 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका गया है जिनमें से 3,28,477 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक की भी दी गई है।

इसी प्रकार अग्रिम मोर्चे पर तैनात 4,95,178 कर्मियों को टीका दिया जा चुका है जिनमें से 44,840 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब