लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के उपचाररत मरीज घटकर हुए 1.63 लाख, अबतक 39.50 लाख को लगा टीका

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी देश में कोविड-19 के उपचारत मरीज घटकर 1.63 लाख रह गये हैं जो अबतक सामने आये इस महामारी के कुल मामले का बस 1.52 फीसद है। साथ ही मंगलवार सुबह तक देश में 39.50 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस के नये मामले लगातार घट रहे हैं । पिछले साल 10 सितंबर को कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नये मामले सामने आये थे और इस मंगलवार को पिछले आठ महीने में सबसे कम 8,635 नये मामले सामने आये।

मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के रोजाना औसत नये मामलों में भी पिछले पांच सप्ताह से गिरावट आ रही है । तीस दिसंबर और पांच जनवरी के बीच यह 18,934 था जो 27 जनवरी और दो फरवरी के बीच घटकर 12,772 रह गया ।

सरकार के अनुसार एक अन्य अहम बात यह हुई है कि देश में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 100 से कम मरीजों की जान गयी जो साढ़े आठ महीने में सबसे कम है।

मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 94 मरीजों की जान गयी। उनमें 65.96 फीसद मौत पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हुईं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सर्वाधिक 27 मरीजों की जान गयी जबकि केरल में इस बीमारी से 17 और तमिलनाडु में सात लोगों ने जान गंवायीं। सोलह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस बीमारी से इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।

मंत्रालय के अनुसार देश में उपचाररत मरीज घटकर 1,63,353 रह गये है जो अबतक के कुल संक्रमितों का बस 1.52 फीसद हैं। अबतक कोविड-19 के 1,04,48,406 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

मंगलवार सुबह तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 39,50,156 लेागों को टीका लगाया गया। जिन व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है, उनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

सरकार के मुताबिक मंगलवार को 13,423 मरीज ठीक हुए जिनमें 85.09 फीसद दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,215 मरीज स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में इस दौरान क्रमश: 3,289 एवं 520 मरीज संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय का कहना है कि नये मरीजों में 80.10 फीसद छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। उनमें केरल के सर्वाधिक 3,459 , महाराष्ट्र के 1948 और तमिलनाडु के 502 हैं।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में उच्च स्तरीय दल केरल एवं महाराष्ट्र भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है