कोविड-19 जांच नमूना लिए जाने का संदेश बाद में दिया जाना चाहिए : दिग्विजय

By भाषा | Published: April 15, 2021 08:06 PM2021-04-15T20:06:02+5:302021-04-15T20:06:02+5:30

Kovid-19 test sample message should be given later: Digvijay | कोविड-19 जांच नमूना लिए जाने का संदेश बाद में दिया जाना चाहिए : दिग्विजय

कोविड-19 जांच नमूना लिए जाने का संदेश बाद में दिया जाना चाहिए : दिग्विजय

भोपाल, 15 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सुझाव दिया कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस जांच का नमूना लिए जाने का संदेश नमूना लिया जाने के बाद ही दिया जाना चाहिए, न कि इसके पहले।

दिग्विजय ने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कोरोना वायरस जांच के लिए अपना नमूना दिया था।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘आरएमएल स्टॉफ आया और 10 बजकर 35 मिनट पर मेरा नमूना लिया। लेकिन एक सुझाव है – संदेश किसी व्यक्ति का जांच नमूने को लिए जाने के बाद ही दिया जाना चाहिए, न कि जांच नमूना लेने से पहले। इससे इस तरह की परेशानी को टाला जा सकता है।’’

हालांकि, इस ट्वीट के कुछ ही क्षण बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘अब यह परेशानी दूर हो गई है। मैं अपने पहले ट्वीट को डिलीट कर रहा हूं।’’

जब इस बारे में उनसे संपर्क किया गया, तो दिल्ली में कांग्रेस नेता के निवास पर फोन उठाने वाले दिग्विजय के स्टॉफ के एक सदस्य ने कहा, ‘‘वह (दिग्विजय) सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 test sample message should be given later: Digvijay

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे