लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : तमिलनाडु ने सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों को दी गई अनुमति रद्द की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:28 IST

Open in App

चेन्नई, 12 नवम्बर तमिलनाडु सरकार ने 16 नवम्बर से अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति के साथ सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति देने के अपने आदेश को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।

सरकार ने त्योहारों और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम की अनदेखी करते हुए लोगों के बड़ी संख्या में इकट्ठा होने का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के संबंध में प्रतिबंध जारी रहेंगे, इनमें मनोरंजन और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल हैं।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरकार ने पाया कि लोग बाजारों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं और बस टर्मिनल पर ‘‘बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए बिना’’ भीड़ लगा रहे हैं।

सरकार ने कहा कि कई उपायों के चलते तमिलनाडु में संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है, लेकिन कुछ देशों में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रतिबंधों को बढ़ाना आवश्यक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब