लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: असम में 22 जून तक बढ़ाए गए प्रतिबंध, कुछ प्रतिबंधों में दी गई ढील

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 जून असम सरकार ने मंगलवार को कुछ जिलों में कुछ प्रतिबंधों में ढील देते हुए मौजूदा कोविड-19 प्रतिबंध को 22 जून तक बढ़ा दिया।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी और मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में दिशानिर्देशों का एक नया सेट सूचीबद्ध किया गया है, जो 16 जून को सुबह पांच बजे से लेकर 22 जून को सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया, “राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई है और देखा गया है कि कुछ जिलों में कोविड-19 रोगियों की संख्या और संक्रमण दर घट रही है, लेकिन समग्र स्थिति अभी भी खतरनाक है।”

एएसडीएमए ने कहा कि राज्य भर में कोविड-19 की रोकथाम के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए पर्याप्त उपाय अभी भी आवश्यक हैं।

महामारी की स्थिति में सुधार के आधार पर आदेश में राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

तदनुसार, कामरूप महानगर क्षेत्र, जिसमें मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर शामिल है, में कर्फ्यू की अवधि में एक घंटे की ढील दी गई है। यह दोपहर दो बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह पांच बजे तक रहेगा।

दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ और चराइदेव जिलों, जहां पिछले 10 दिनों में संक्रमण के मामले 400 से कम आए हैं, में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में ढील दी गई है और लोगों को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक आवाजाही की अनुमति होगी।

एएसडीएमए ने कहा, "जिन जिलों में संक्रमण के दैनिक मामले अभी भी अधिक आ रहे हैं, विशेष रूप से कछार, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, सोनितपुर और नगांव, 21 जून, 2021 तक कड़ी निगरानी में रहेंगे। अगर इन जिलों में कोविड की स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है, तो सख्त प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।"

अन्य सभी जिलों में मौजूदा प्रतिबंध जारी रहेंगे। दोपहर एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और दोपहर 12 बजे सभी दुकानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो