लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इंदौर में सात मई तक बढ़ाया गया "जनता कर्फ्यू"

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:21 IST

Open in App

इंदौर, 30 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर के नगरीय क्षेत्र में पिछले 10 दिन से लागू जनता कर्फ्यू सात मई तक बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी किया ताकि महामारी के घातक प्रकोप की रोकथाम की जा सके।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से लागू जनता कर्फ्यू के तहत आम लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की छूट है। इसके साथ ही, दूध, किराना और फल-सब्जियों की दुकानों को सीमित अवधि तक खोले जाने की अनुमति दी गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,10,840 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,139 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम