लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 की जांच जारी रहेगी : असम सरकार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 09:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 फरवरी असम सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच स्थगित करने के पूर्व के आदेश पर उसने रोक लगा दी है और इन जगहों पर जांच जारी रहेगी।

संक्रमण के मामलों में गिरावट के कारण इस महीने की शुरुआत में सरकार ने हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच को बंद करने का फैसला किया था।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) समीर सिन्हा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि मार्च से हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर जांच रोकने के पूर्व के निर्देश को स्थगित किया गया है।

देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद यह नया निर्देश आया है।

मौजूदा निर्देश के तहत राज्य में सभी छह हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच जारी रहेगी।

सिन्हा ने जिला प्रशासन एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अधिकारियों को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के नियम का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2,17,484 हो गयी।

राज्य में संक्रमण से 1091 लोगों की मौत हुई है।

असम में 276 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 2,14,770 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 1,50,349 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 27,743 को दूसरी खुराक दी गयी है। अग्रिम मोर्चे के 45,458 कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब