लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : आईआईटी इंदौर में पांच लोग संक्रमित मिले, प्रयोगशाला कार्य रोका गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:33 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 20 नवंबर कोविड-19 की नयी लहर के बीच यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर में हाल के दिनों में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसके चलते आईआईटी प्रशासन ने पीएचडी विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला कार्य स्थगित कर दिया है।

आईआईटी इंदौर के प्रवक्ता सुनील कुमार ने मरीजों का विशिष्ट ब्योरा दिए बगैर शुक्रवार को कहा, "हमारे परिसर में पिछले 11 दिन के भीतर पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद हमने पीएचडी विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला कार्य 25 नवंबर तक स्थगित कर दिया है।’’

उन्होंने बताया कि आईआईटी प्रशासन 25 नवंबर के बाद प्रयोगशालाएं खोलने के विषय में स्थिति की समीक्षा कर उचित निर्णय लेगा।

कुमार ने बताया कि आईआईटी इंदौर के बी.टेक., एम.टेक. और अन्य नियमित पाठ्यक्रमों की कक्षाएं काफी पहले से ऑनलाइन चल रही हैं और विद्यार्थी अपने घरों से ही इनमें शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते आईआईटी प्रशासन ने बी.टेक. पाठ्यक्रम के नए बैच का ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आयोजित किया। इस पाठ्यक्रम के अलग-अलग संकायों में दाखिले के लिए 351 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 19 नवंबर तक इस महामारी के कुल 36,623 मरीज मिले हैं। इनमें से 726 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नए मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा हालात के मद्देनजर प्रशासन इस महामारी की रोकथाम के प्रयास तेज कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम