Kolkata Sex workers: 'सोनागाछी' में 'सेक्स वर्कर्स' की होली, खुशी में झूमते-नाचते नजर आए,देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: March 23, 2024 11:02 AM2024-03-23T11:02:18+5:302024-03-23T11:04:50+5:30

Kolkata Sex workers: देश में 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने खास तैयारी कर रखी है। बच्चों के लिए अभिभावकों ने रंग-बिरंगे गुलाल लाकर रख लिया है।

Kolkata Sonagachi Sex workers Holi 2024 WATCH VIDEO | Kolkata Sex workers: 'सोनागाछी' में 'सेक्स वर्कर्स' की होली, खुशी में झूमते-नाचते नजर आए,देखें वीडियो

Photo credit twitter

Highlightsसोनागाछी में यौनकर्मियों के द्वारा होली खेला गयामहिला दरबार समन्वय समिति द्वारा यौनकर्मियों के लिए होली का आयोजन किया गयासभी यौनकर्मी झूमते- नाचते नजर आए और रंगों में सराबोर दिखे

Kolkata Sex workers: देश में 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने खास तैयारी कर रखी है। बच्चों के लिए अभिभावकों ने रंग-बिरंगे गुलाल लाकर रख लिया है। वहीं, यूपी-बिहार के लोग अपने-अपने घर पर होली का पर्व मनाने के लिए पहुंच गए हैं। खुशी के इस पल के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यौनकर्मियों के द्वारा होली खेला गया।

यह वीडियो कोलकाता के सोनागाछी से आया है। यहां पर महिला दरबार समन्वय समिति द्वारा यौनकर्मियों के लिए होली का आयोजन किया गया। कोलकाता के सोनागाछी स्थित रेड-लाइट एरिया में होली मनाई गई। इस दौरान सभी यौनकर्मी झूमते- नाचते नजर आए और रंगों में सराबोर दिखे। बताते चले कि होली के अलावा भी हर साल सोनागाछी रेड-लाइट एरिया में विभिन्न समारोह आयोजित किये जाते हैं। बंगाल में दूर्गा पूजा काफी मशहूर है। इसलिए यहां पर भव्य रूप से दूर्गा पूजा भी मनाया जाता है। 

वीडियो में खुशी से झूमते नजर आए

सेक्स वर्कर्स के लिए महिला समन्वय समिति द्वारा आयोजित होली समारोह में सेक्स वर्कर्स धूमधाम से होली मना रही है। वीडियो में वह महिलाएं एक दूसरे को खुशी-खुशी रंग-बिरंगे गुलाल लगा रही हैं। साथ ही साथ मिठाई खिलाकर अपना प्रेम भी प्रकट कर रही हैं। इसके अलावा एक मंच भी सजाया गया है। जहां पर होली के एक से बढ़कर एक गीत पर सेक्स वर्कर्स नाच रही हैं।

दरबार समन्वय समिति के की सदस्य बिशाखा लस्कर ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम यहां आकर रंगोत्सव का त्योहार मना सके। हम अकसर देखते हैं कि किसी कॉलेज-स्कूल में होली का समारोह मनाया जाता है। हमने इस बार तय किया कि यहां आकर होली समारोह मनाए। यहां आकर होली खेलना हमें बहुत अच्छा लगा है। सभी ने बहुत अच्छे से होली का पर्व मनाया है।

Web Title: Kolkata Sonagachi Sex workers Holi 2024 WATCH VIDEO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे