लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: संजय रॉय को जेल में नहीं आई पसंद रोटी, जानें सलाखों के पीछे से क्या किया डिमांड?

By आकाश चौरसिया | Updated: August 31, 2024 13:17 IST

Kolkata Rape-Murder Case: प्रेसिडेंसी सुधार गृह के सूत्रों ने बताया कि जब उसे सब्जी-रोटी परोसी गई तो रॉय गुस्सा हो गया। उसने मांग की है कि उसे मानक 'सब्जी-रोटी' भोजन के स्थान पर अंडा चाऊमीन परोसा जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय ने सलाखों के पीछे से बड़ी मांग कर दीउसने कहा कि उसी रोटी पसंद नहीं आ रही आरोपी ने मांग की है कि उसे मानक सब्जी-रोटी के स्थान पर अंडा चाऊमीन परोसा जाए

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले के बाद गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी संजय रॉय ने बड़ी मांग कर दी। उसने जेल में मिल रहे खाने पर नाराजगी जताई है, इस बात की जानकारी न्यूज 18 की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। रॉय अभी प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद हैं, उसने मांग की है कि उसे मानक 'सब्जी-रोटी' भोजन के स्थान पर अंडा चाऊमीन परोसा जाए।   हालांकि, मिंट ऑनलाइन वेबसाइट ने स्वतंत्र रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं की। प्रेसिडेंसी सुधार गृह के सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि जब उसे सब्जी-रोटी परोसी गई तो रॉय गुस्सा हो गया। जेल कर्मचारियों द्वारा डांटे जाने के बाद उसने आखिरकार खाना खा लिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जेल के नियमों के अनुसार सभी कैदियों को एक जैसा खाना मिलना चाहिए।

पीड़िता को देखकर भागा आरोपीटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीते रविवार को मुख्य आरोपी का झूठ पकड़ने वाली मशीन से परीक्षण हुआ। रॉय ने कथित तौर पर कहा कि जब उसने पीड़िता को देखा तो वह पहले ही मर चुकी थी और वह डर के मारे भाग गया। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, रॉय पूछताछ के दौरान "घबराया हुआ और चिंतित" लग रहा था। झूठ पकड़ने वाले परीक्षण में कई "झूठे और अविश्वसनीय जवाब सामने आए। 

इस बीच, शुक्रवार को कोलकाता पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने वायरल ऑडियो क्लिप की समीक्षा की है और इस घटना को आत्महत्या कहने से इनकार किया है। पुलिस ने कहा, "कभी नहीं कहा कि यह आत्महत्या थी।" अधिकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का जिक्र कर रहे थे।

सेंट्रल डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर (डीसी) इंदिरा मुखर्जी ने कहा, "हमने कई चैनलों पर प्रसारित कुछ ऑडियो क्लिप सुनी हैं, ऐसी टिप्पणियां कोलकाता पुलिस द्वारा की गई हैं। हमने कभी नहीं कहा कि यह आत्महत्या थी।"

टॅग्स :कोलकाताMamta Banerjeeसीबीआईपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर