लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया से दो संदिग्ध कुख्यात आतंकी गिरफ्तार, जमात-उल-मुजाहिद्दीन से है संबंध

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2019 20:30 IST

दोनों संदिग्ध आतंकवादी जेएमबी के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं. यह दोनों संदिग्ध अपना नाम बदलकर अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रह रहे थे.

Open in App

बिहार के गया जिले के जिले के मानपुर थानाक्षेत्र के पठान टोली बुनियादगंज से दो कुख्यात आतंकी को गिरफ्तार किया गया है.  दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं. इन संदिग्ध आतंकवादियों में से एक का नाम तौफीक रजा और दूसरे का नाम एजाज अहमद बताया जाता है. यह दोनों संदिग्ध आतंकी अपना नाम बदलकर गया के बुनियाद गंज थाना क्षेत्र में रह रहे थे. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकी एजाज अहमद और तौफीक रजा है. एजाज का ताल्लुक आंतकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन (जेएमबी) से है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ ने दोनों को गया से दबोचा है. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, फिर एसटीएफ की टीम उसे लेकर बंगाल चली गई. दोनों वीर भूमि परोई थाना अविनाश पुर के रहने वाले हैं. दोनों संदिग्ध बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन (जेएमबी) के सदस्य बताए जा रहे हैं. दोनों संदिग्धों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं. 

तौफीक रजा जहानाबाद के फेमस टेलर वाले मकान में पहले रहा करता था. यह दोनों संदिग्ध आतंकवादी जेएमबी के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं. यह दोनों संदिग्ध अपना नाम बदलकर अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रह रहे थे. गया शहर के बुनियाद गंज थाना क्षेत्र के पठान टोली में इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के रहने की भनक मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को धर दबोचा. इन दोनों को गया कोर्ट में पेश किया गया है. दोनों संदिग्ध आतंकवादी वीर भूमि परोई थाना अविनाश पुर के रहने वाले हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी एजाज अहमद के खिलाफ एसटीएफ थाना कांड संख्या 6-19 में मामला दर्ज है. एजाज के पास से भारी मात्रा में जिहादी दस्तावेज जब्त किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार दोनों बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. गया में बैठ कर वह किसी बडे हमले का साजिश रच रहा था. एसटीएफ की टीम लम्बे समय से उसकी तलाश कर रही थी. 

गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापेमारी की और रविवार रात उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के जिम्मे संगठन से युवाओं को जोडना मुख्य काम था. इसी सिलसिले में वह गया पहुंचा हुआ था. एजाज अहमद आतंकी संगठन जमायत अल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है और अपना नाम बदलकर वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गया के पठानटोली बुनियादगंज में रहता था. साल 2007-2008 से ही वह इस आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था. आतंकी एजाज अहमद पश्चिम बंगाल के अभिनाशपुर थाना परोई जिला वीरभूम का निवासी है और उसकी उम्र 30 साल है.

टॅग्स :बिहारकोलकाताआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस