लाइव न्यूज़ :

मिसाल! कोरोना से मरने वाले कोलकाता के शख्स ने अपना शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए किया दान

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2022 10:30 IST

कोलकाता के रहने वाले एक शख्स ने अपना शरीर रिसर्च के लिए दान किया है। शख्स की मौत कोरोना महामारी की वजह से हुई है। शख्स ने मौत से पहले अपना शरीर दान करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्दे89 साल के निर्मल दास ने कोविड पर रिसर्च के लिए अपना शरीर दान किया।निर्मल दास कैंसर से भी पीड़ित थे और कोलकाता के न्यू टाउन एरिया के रहने वाले थे।

कोलकाता: दुनिया में कोरोना महामारी के फैलने के दो साल से अधिक का समय हो जाने के बावजूद इसे पूरी तरह खत्म किए जाने का कोई रास्ता नहीं खोजा जा सका है। कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट से आ रही नई लहरें मुश्किलों का सबब बनी हुई है। वैसे वैक्सीन से इस महामारी से लड़ाई में कुछ मदद जरूर मिली है पर अभी भी ये चिंता का सबब बना हुआ है। 

इन सबके बीच कोरोना से जान गंवाने वाले कोलकाता के एक शख्स ने अपना शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया है। मेडिकल रिसर्च के लिए अपना शरीर दान करने वाले शख्स की पहचान निर्मल दास के तौर पर सामने आई है। इससे पहले पिछले साल भी कोविड पर रिसर्च के लिए कोलकाता की ही एक महिला के शरीर दान करने की भी खबरें आई थीं।

कैंसर से भी पीड़ित थे निर्मल दास

अधिकारियों के अनुसार 89 साल के निर्मल दास के शव को शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। दास कैंसर से भी पीड़ित थे और कोलकाता के न्यू टाउन एरिया के रहने वाले थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में शानिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3512 नए मामले सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को 3805 केस आए थे।

बहरहाल, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 19 लाख 90 हजार 179 हो गयी है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के कारण 35 और लोगों की मौत शनिवार को हो गई, जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 20,550 पहुंच गया है। 

प्रदेश में शुक्रवार को 3805 नए मामले सामने आए थे और 34 लोगों की मौत हो गई थी। बुलेटिन के अनुसार राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 7,811 कम होकर 37,918 हो गई है। इसमें कहा गया है कि 19,31,711 लोग अब तक बीमारी से उबर चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में संक्रमण मुक्त हुए 11,288 लोग शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे