लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: बागड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, 30 दमकल बुझा रहे हैं आग

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2018 14:13 IST

मिली जानकारी के अनुसार, यह आग कोलकाता के बजरी मार्केट में रात करीब पौने तीन बजे लगी है, जहां घनी बस्ती है और आग बिकराल रूप धारण किए हुए है।

Open in App

कोलकाता, 16 सितंबरः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देर रात एक मार्केट में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद से दमकल की तीस गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आग लगने की वजह क्या है।मिली जानकारी के अनुसार, यह आग कोलकाता के बागड़ी मार्केट में रात करीब पौने तीन बजे लगी है, जहां घनी बस्ती है और आग बिकराल रूप धारण किए हुए है। बताया गया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार आग पर काबू करने के प्रयास कर रही हैं। 

इधर, कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी का कहना है कि आग रात को पौने तीन बजे लगी है और इस पर काबू पाने के लिए हम बेहतर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, यहां ज्यादा इमारतें होने की वजह से दमकलकर्मियों को समस्या आ रही हैं। आग लगने की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  

आपको बता दें, इससे पहले मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर 22 अगस्त को आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी,  जबकि 21 अन्य घायल हो गये थे। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर को गिरफ्तार किया था। इमारत के डेवलपर अब्दुल रज्जाक इस्माइल सुपारीवाला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। 

वहीं, दमकल विभाग ने हिंदमाता सिनेमा के पास 17 मंजिला क्रिस्टल टावर से करीब तीन दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाला था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया था कि इस इमारत के पास अनिवार्य कब्जा प्रमाण-पत्र (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) नहीं था। लेकिन करीब 58 फ्लैट मालिकों का इसमें कब्जा था। इमारत के बिल्डर और इसके 58 निवासियों को 2016 में नोटिस जारी किया गया था और सात दिनों के अंदर इमारत खाली करने को कहा गया था। लेकिन इसे अदालत में चुनौती दी गई थी।

टॅग्स :भीषण आगपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे