लाइव न्यूज़ :

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: मांग पूरी होने तक 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर, वारदात के बाद आरोपी ने कपड़े धोकर मिटाए सबूत

By आकाश चौरसिया | Updated: August 12, 2024 13:19 IST

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: वारदात के बाद आरोपी घर गया और उसने सुबह उठकर कपड़े धोकर सबूत मिटाए। फिलहाल न्याय मिलने तक देश भर में 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं और उनकी ये प्रमुख मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देन्याय मिलने तक 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर हैंकोलकाता के आरजी के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दियादूसरी तरफ खबर आ रही है कि आरोपी ने कपड़े धोकर सबूत मिटाएं

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी में स्थित अस्पताल के परिसर में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ पहले बलात्कार और फिर हत्या को लेकर देशव्यापी हड़ताल जारी है। इस बीच देश भर के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया इस मामले पर दे रहे हैं। गौरतलब है कि यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।  

इस बीच चंडीगढ़ में भी हड़ताल जारी है और यहां पर प्रेक्टिशनर डॉक्टर अनीशा नाम कह रहीं है कि कि गैर चिकित्सकों को इसकी परवाह नहीं है। यह केवल चिकित्सा जगत की समस्या बन गई है। यह घटना एक लड़की की है जिसके साथ उसके सुरक्षित स्थान पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हम न्याय की मांग करते हैं। हम चाहते हैं कि असल अपराधी को हिरासत में लिया जाए, फिलहाल आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। हम न्याय मिलने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।'

क्या है मामला?कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त को देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। 

कोलकाता पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात वारदात से पहले अस्पताल के पीछे शराब पी थी। डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद वह घर जाकर सो गया था। फिर उसने सुबह सबूत मिटाने के लिए कपड़े धोए और उसके जूते पर भी खून के निशान मिले हैं। 

पुलिस ने घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात 3 डॉक्टर्स और 1 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच, RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) एम्स ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में यौन उत्पीड़न और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

देश भर में रेजिडेंट डॉक्टरों के फेडरेशन ने सोमवार को देशव्यापी हड़ताल बुलाई हुई है, वो किसी भी हालत में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर पर इंसाफ मांग रहे हैं और उचित न्यान ना मिलने तक हड़ताल जारी रखेंगे।

फोरडा के महासचिव सर्वेश पांडेय ने कहा कि 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। जब तक डिमांड पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हमें लिखित रूप में कार्रवाई के निर्देश चाहिए।

फास्ट-ट्रेक कोर्ट में सुनवाईडॉक्टरों ने सीबीआई जांच की मांग कर दी है, साथ में फास्ट-ट्रेक कोर्ट में सुनवाई और सभी अस्पतालों में केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया जाए। 

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के डॉक्टर ने मांग रखी कि पहले तो सीबीआई फास्ट-ट्रेक तरीके से जांच करें, क्योंकि राज्य सरकार इसे लेकर एकपक्ष कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर पीड़ित की आवाज दबाने का भी काम होगा। यह पूरी तरह से गैंग रेप और मर्डर है, जिसे करने वाले 2 से 3 लोग हैं। यह एक तरह का निर्भया कांड पार्ट 2 है। दूसरा आरजी कर प्रशासन जो कह रहा है कि रेजिडेंट डॉक्टर को अकेला रात में नहीं निकलना चाहिए, यह डॉक्टर की ड्यूटी रूम में हुआ, उन आरोपियों को हमेशा के लिए बाहर कर देना चाहिए। 

टॅग्स :कोलकातादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील