लाइव न्यूज़ :

जानें आज क्यों है कर्नाटक बंद, प्रो कन्नड़ समूह कर रहा अगुवाई, जानिए क्या है इनकी मांगे

By धीरज पाल | Updated: February 13, 2020 12:25 IST

कन्नड़ लोगों के लिए नौकरियों में आरक्षण की अनुशंसा करने वाली रिपोर्ट के क्रियान्वयन की मांग को लेकर कन्नड़ समर्थक कुछ संगठनों द्वारा आहूत बंद का बेंगलुरु तथा राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को सामान्य जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देCM  बी.एस. येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर अनेकल में कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर जोर जबरदस्ती से दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद कराने की कोशिश की।

कर्नाटक में कई प्रो-कन्नड़ समूहों ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। जिसमें सरोजिनी महिषी रिपोर्ट को लागू करने की मांग की गई है। जिसमें प्राइवेटऔर पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में कन्नडिगों को कुछ प्रतिशत नौकरियां मिले। वहीं, CM  बी.एस. येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक ज्ञापन सौंपा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रो कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने के.एस.आर. रेलवे स्टेशन से रैली की शुरूआत की। कन्नड़ लोगों के लिए नौकरियों में आरक्षण की अनुशंसा करने वाली रिपोर्ट के क्रियान्वयन की मांग को लेकर कन्नड़ समर्थक कुछ संगठनों द्वारा आहूत बंद का बेंगलुरु तथा राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को सामान्य जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। दक्षिण कन्नड़ जिले में एक बस पर पथराव जैसी एकाध घटनाओं को छोड़कर सुबह के वक्त बंद शांतिपूर्ण रहा। 

कर्नाटक में संगठनों के महासंघ कर्नाटक संगठनेगाला ओक्कूटा के बंद के बावजूद बसें और ऑटो रिक्शा सामान्य रूप से चलते रहे। ये संगठन सरोजिनी महिषी रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उस रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि राज्य में निजी क्षेत्र की नौकरियों और केंद्र सरकार की नौकरियों में कर्नाटक के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाए। बेंगलुरु में बसें सामान्य रूप से चलीं हालांकि इनमें सवारियों की संख्या न के बराबर रहीं। ऑटो रिक्शा चालकों के एक संगठन ने भी बंद का समर्थन किया है लेकिन ऑटो भी सामान्य रूप से चले। शहर के मुख्य कारोबारी इलाके केआर मार्केट और आसपास के क्षेत्र में भी बंद का असर नजर नहीं आया। कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता शहर में व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील करते दिखे। 

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर अनेकल में कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर जोर जबरदस्ती से दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद कराने की कोशिश की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक संगठनों से आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उक्त रिपोर्ट को लागू करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

(पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम