लाइव न्यूज़ :

अजित पवार समेत अन्य नेताओं के शिंदे सरकार में शामिल होने पर जानिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने क्या कहा

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2023 17:12 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली है। इससे (एनडीए सरकार में शामिल होने) यह स्पष्ट है कि सभी आरोप मुक्त हो गए हैं।' मैं उनका आभारी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख ने कहा, मेरे कुछ सहयोगियों ने अलग रुख अपनाया हैउन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली हैआगे बोले- इससे यह स्पष्ट है कि सभी आरोप मुक्त हो गए हैं

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 29 विधायकों ने रविवार को शिंदे सरकार को अपना समर्थन दिया है। अजित पवार ने जहां डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है तो वहीं अन्य विधायकों को भी शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस बड़े घटनाक्रम पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की है।  

एनसीपी प्रमुख ने कहा, मेरे कुछ सहयोगियों ने अलग रुख अपनाया है। मैंने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के भीतर कुछ बदलाव किए जाने थे लेकिन उससे पहले बैठक में कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया है।

उन्होंने शपथ लेने वाले अपने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दिन पहले पीएम ने एनसीपी को लेकर कहा था...उन्होंने अपने बयान में दो बातें कही थीं कि एनसीपी एक खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने सिंचाई की शिकायत और भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने शपथ ली है। इससे (एनडीए सरकार में शामिल होने) यह स्पष्ट है कि सभी आरोप मुक्त हो गए हैं।' मैं उनका आभारी हूं।

हालांकि शरद पवार ने यह भी कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। 1980 में मैं जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहा था, उसके 58 विधायक थे, बाद में सभी चले गए और केवल 6 विधायक बचे, लेकिन मैंने संख्या को मजबूत किया और जिन्होंने मुझे छोड़ा वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हार गए। 

उन्होंने कहा, मुझे बहुत से लोगों से फोन आ रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य लोगों ने मुझे फोन किया है। आज जो कुछ भी हुआ मुझे उसकी चिंता नहीं है। कल, मैं वाईबी चव्हाण (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम) का आशीर्वाद लूंगा और एक सार्वजनिक बैठक करूंगा।

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारNCPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी