लाइव न्यूज़ :

जानिए 8 जनवरी का इतिहास: आज के ही दिन राजनेता मधु लिमये व फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का हुआ निधन

By भाषा | Updated: January 8, 2020 11:31 IST

2008 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2009 : कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए ।2009 : कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए ।

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की जब बात की जाती है तो 'दो बीघा जमीन', 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'परिणीता' फिल्म का जिक्र जरूर आता है। इन फिल्मों के निर्देशक बिमल रॉय थे, लेकिन भारतीय सिनेमा को उनका साथ लंबे समय तक नहीं मिला। कैंसर की वजह से आठ जनवरी 1966 में 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। रॉय का जन्म 12 जुलाई 1909 को ढाका के सुआपुर में हुआ था जो अब बांग्लादेश का हिस्सा है। वह भले ही जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उनकी फिल्मों ने हमेशा हाशिये पर मौजूद लोगों का दुख-दर्द बयां किया। रॉय को उनके काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समेत फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

भारत और विश्व इतिहास में आठ जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-

1790 : अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया ।

1884 : प्रसिद्ध धार्मिक एवं समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म ।

1929 : भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का मालेरकोटला में जन्म ।

1929 : नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित ।

1942 : प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म ।

1952 : जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया ।

1966 : फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन ।

1995 : समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन।

2001 : आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल ।

2003 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू ।

2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया ।

2009 : कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए ।

2017: इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल ।  

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह