लाइव न्यूज़ :

जानिए कैसे मोदी सरकार को बंगाल में नागरिकता विधेयक से मिलेगा फायदा?

By भाषा | Updated: January 11, 2019 20:04 IST

भाजपा के शरणार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक मोहत रॉय ने पीटीआई से कहा कि विधेयक पश्चिम बंगाल में रह रहे एक करोड़ बंगाली शरणाथियों का भविष्य बदल देगा।

Open in App

आगामी आम चुनावों से पहले, पश्चिम बंगाल भाजपा को आशा है कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक के कानून बनने के बाद उसे करीब एक करोड़ हिन्दू बांग्लादेशी शरणार्थियों को रिझाने में मदद मिलेगी।

लोकसभा द्वारा आठ जनवरी को पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होने पर वहां से भागकर 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने की व्यवस्था है।

भाजपा के एक नेता के अनुसार, विधेयक राज्य में हिन्दू शरणार्थियों में न केवल उसकी लोकप्रियता बढाएगा बल्कि उसे ‘‘बंगाली विरोधी’’ पार्टी के आरोपों से निपटने में भी मदद मिलेगी।

पिछले साल असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मसौदे के प्रकाशन के बाद, सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों ने भाजपा पर ‘‘बंगाली विरोधी’’ पार्टी होने का आरोप लगाया था।

भाजपा के शरणार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक मोहत रॉय ने पीटीआई से कहा कि विधेयक पश्चिम बंगाल में रह रहे एक करोड़ बंगाली शरणाथियों का भविष्य बदल देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न राजनीतिक दलों ने बीते कई दशकों में राज्य में रह रहे बांग्ला शरणार्थियों की भावनाओं से खेला है। न तो तृणमूल कांग्रेस और ना ही माकपा ने बंगाली शरणार्थियों के लिए कुछ किया। नरेंद्र मोदी और भाजपा उन्हें नागरिकता देंगे। यह ऐतिहासिक फैसला है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है