कौन हैं जयराम ठाकुर, जिनके हाथ में BJP ने थमाई हिमाचल की कमान

By रामदीप मिश्रा | Published: December 24, 2017 02:48 PM2017-12-24T14:48:21+5:302017-12-24T15:01:05+5:30

अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जयराम ठाकुर बैठेंगे।

know about himachal pradesh new cm jairam thakur | कौन हैं जयराम ठाकुर, जिनके हाथ में BJP ने थमाई हिमाचल की कमान

जयराम ठाकुर

अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जयराम ठाकुर बैठेंगे। उन्हें ये सीट इसलिए मिली कि विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भले 64 सीटों सें 44 सीटों पर विजय पताका फहराया, लेकिन सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हार गए। इसी के वजह से पार्टी को नया चेहरा खोजना पड़ा। बहरहाल, अब जब बीजेपी ने वह चेहरा ढूंढ़ लीजिए है तो आइए जानते हैं, कौन हैं जयराम ठाकुर, पार्टी में क्या है उनकी पृष्ठभूमि।

यहां हुआ जयराम ठाकुर का जन्म

जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1995 में हिमाचल प्रदेश के जिले के मंडी में हुआ। वह एक राजपूत परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बगसेड से की है। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में आने के लिए कदम रखा। उनका शुरुआती जीवन संघर्षमय रहा है।

ठाकुर का यहां से हुआ राजनीतिक सफर शुरू

अगर ठाकुर के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो वह 1986 में एबीवीपी के प्रदेश इकाई के संयुक्त सचिव चुने गए। इसके बाद 1989 से 1993 तक  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जम्मू कश्मीर इकाई में संगठन सचिव रहे। इसके बाद 1993 से 1995 तक भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। 2000 से 2003 तक उन्होंने मंडी जिला बीजेपी अध्यक्ष पद को संभाला। फिर उन्हें 2004 में बीजेपी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, जिसके बाद वे 2005 तक इस पद पर रहे और 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष पद पर रहते हुए 2007 में बीजपी को प्रदेश की सत्ता सौंपी।

पहली यहां से जीते चुनाव

जयराम ठाकुर ने साल 1993 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1998 में दोबारा चच्योट विधासभा सीट से मैदान में उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति के उपाध्यक्ष बनाए गए। 2003, 2007 और 2012 में लगातार चौथी बार इसी सीट से चुने गए। इस दौरान 2007 में मंत्री भी बनाया गया। 2017 में  जयराम मंडी की सराज सीट से पांचवीं बार जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के वेतराम को 11254 मतों से पराजित किया है।

Web Title: know about himachal pradesh new cm jairam thakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे