लाइव न्यूज़ :

KMC Polls 2021: 'टीएमसी के एक-एक गुंडे ने 8 से 10 वोट दिए', सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: December 19, 2021 20:48 IST

सुवेंदु अधिकारी ने कहा टीएमसी के एक-एक गुंडे ने 8 से 10 वोट दिए। चुनाव अमान्य किया जाए, हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। हम कोर्ट में सबूत जमा करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKMC चुनाव में हुआ 63.37 प्रतिशत मतदानसुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हमारे पास हैं धांधली के सबूतKMC चुनाव में हुआ 63.37 प्रतिशत मतदान

कोलकाता: सियासी हिंसा, आरोप-प्रत्यारोप और बम फेंके जाने की घटना के साथ ही कोलकाता नगर निगम चुनाव का समाप्त हो गया। चुनाव समाप्ति के बाद विपक्ष के नेताओं ने चुनाव में हुई हिंसा को लेकर प​श्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले। राज्यपाल से मुलाकात के बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।

अधिकारी ने कहा कि हमारे पास हैं सबूत

सुवेंदु अधिकारी ने कहा टीएमसी के एक-एक गुंडे ने 8 से 10 वोट दिए। चुनाव अमान्य किया जाए, हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। हम कोर्ट में सबूत जमा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पुलिस पर भी सियासी आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस टीएमसी की कैडर है। पुलिस को ममता बनर्जी का निर्देश था कि खाली हाथ रहो और टीएमसी के गुंडों का संरक्षण करो। उन्होंने कि केएमसी चुनाव में 30 से 40% बाहर के वोटर लेकर मतदान हुआ है।

सीएम ममता ने कहा कुछ कर रहे हैं ड्रामा

इससे पहले टीएमसी प्रमुख और राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोकतंत्र का पर्व है। कुछ लोग चुनाव तो नहीं लड़ रहे हैं लेकिन सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं तो उन्हें ड्रामा करने दें। मैं काफी खुश हूं कि जनता ने मतदान किया है। आपको बता दें कि रविवार को हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक करीब 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.37 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

KMC चुनाव में हुआ 63.37 प्रतिशत मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के सियालदह और खन्ना इलाकों में बम फेंके जाने की दो घटनाएं हुईं और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस दलों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने कहा, ‘‘शाम पांच बजे तक कुल 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ घटनाओं को छोड़कर अभी तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने की दो घटनाएं दर्ज की गयीं।’’

टॅग्स :कोलकाताटीएमसीशुभेंदु अधिकारीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर