लाइव न्यूज़ :

Video: पंजाबी परिवार में अनोखी शादी, लगाया डोनेशन बॉक्स, परिवार की अपील- गिफ्ट नहीं, किसानों के लिए दान दें

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2020 09:29 IST

किसान आंदोलन के समर्थन में एक परिवार ने शादी के मौके पर कोई भी गिफ्ट या शगुन लोगों को नहीं देने की गुजारिश की। उन्होंने एक डोनेशनल बॉक्स लगाया और लोगों को किसानों के लिए दान देने की गुजारिश की।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन के समर्थन में एक पंजाबी परिवार ने नहीं लिया लोगों से गिफ्टपरिवार ने लोगों से गिफ्ट या शगुन की बजाय लोगों से किसानों के लिए पैसे दान करने की गुजारिश कीदान के लिए डोनेशन बॉक्स भी लगाया गया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच एक पंजाबी परिवार ने उन्हें अपना समर्थन जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। इस परिवार ने शादी में दोस्तों और अन्य लोगों से उपहार लेने से इनकार करते हुए किसानों के लिए पैसे दान करने की गुजारिश की। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

परिवार ने एक खास डोनेशन बॉक्स भी शादी की जगह पर रखा और फिर डांस फ्लोर से लोगों को इस बारे में जानकारी देते हुए अपनी इच्छा से पैसे दान करने की गुजारिश की गई।

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ये कहता नजर आ रहा है, 'शगुन देने के लिए पैसे खर्च करने की बजाय आप कृपया दिल्ली विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए दान कीजिए। ये पैसे उन किसानों के लिए खाना, गर्म कपड़े और दूसरी जरूरी चीजों के इंतजाम पर खर्च किए जाएंगे।' 

ये शादी चंडीगढ़ से करीब 250 किमी दूर पंजाब के मुक्तसर में हुई। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 14 दिनों से जमे हुए हैं। किसानों को आशंका है कि कृषि से जुड़े तीन कानून से उनकी आय प्रभावित होगी और वे कॉरपोर्ट घरानों की कठपुतली बनकर रह जाएंगे। 

किसान सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य को सुनिश्चित करने की भी मांग कर रहे हैं। किसान आशंका जता रह हैं कि एमएसपी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, केंद्र इसे किसानों के लिए सबसे बेहतर कानून बता रहा है। केंद्र का कहना है कि इससे बिचौलिए कम होंगे और किसान आपना माल जहां चाहे बेच सकेगा।

किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए केंद्र की ओर से कई बार किसानों के साथ बैठकें हो चुकी हैं लेकिन गतिरोध कायम है। किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कानूनों को खत्म किया जाए। 

गृह मंत्री अमित शाह भी इसी सिलसिले में मंगलवार शाम किसान नेताओं से मिले। हालांकि, इस मुलाकात का कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस बीच आज यानी 9 दिसंबर को किसानों और सरकार के बीच होने वाली बैठक को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलनपंजाबअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं