लाइव न्यूज़ :

Kisan Andolan: किसानों के साथ सातवें दौर की बैठक बेनतीजा, अब 8 जनवरी को करेंगे मुलाकात

By एसके गुप्ता | Updated: January 4, 2021 20:19 IST

नए कृषि कानून पर रार जारीः विज्ञान भवन में करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद किसानों ने कहा कि हमने केंद्र के सामने कृषि कानूनों की वापसी की ही बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान नेता राकेश टिकैत बोले कि कानून वापसी नहीं तो घर वापसी भी नहीं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ताली तो दोनों हाथ से बजती है।किसानों से मंत्रणा के बाद आठ जनवरी को अगली बैठक रखी गई है।

नई दिल्लीः सरकार और किसानों के बीच सोमवार विज्ञान भवन में सातवें दौर की बैठक बेनतीजा रही। दोनों पक्षों के बीच तीन घंटे तक चली बैठक में किसान एमएसपी और नए कृषि कानूनों की वापसी पर अड़े रहे। 

अब अगले दौर की बैठक 8 जनवरी को होगी। हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि वह कानूनों को वापस नहीं लेगी पर वह संशोधन के लिए तैयार है। किसानों की ओर से दो टूक चेतावनी दी गई है कि अगर समस्या का हल नहीं निकलेगा तो 26 जनवरी को राजपथ पर ट्रैक्टर रैली निकलेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक की समाप्ति पर मीडिया कर्मियों से कहा कि आज की बैठक का माहौल अच्छा था। किसानों ने जिस तरह से अपनी बातें रखीं उनका रूख काफी सकारात्मक था। सरकार पराली और बिजली को लेकर पहले ही किसानों की दो मांगे मान चुकी है। अब किसानों से मंत्रणा के बाद आठ जनवरी को अगली बैठक रखी गई है।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि समस्या का हल निकलेगा। तोमर ने कहा कि किसानों के जहां तक सरकार पर भरोसे की बात है तो 8 जनवरी की तारीख तय होना इस बात को दर्शाता है कि किसानों को सरकार पर पूरा भरोसा है। सरकार कोई भी निर्णय सारे देश को ध्यान में लेकर करेगी।

सभी के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय होगा। दो ही बातें मुख्य हैं एमएसपी और नए कृषि कानून। दोनों तरफ से उत्सुकता है कि समस्या का समाधान जल्द निकले। सरकार ने किसानों के समग्र हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाए हैं। सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है।

किसान को कोई परेशानी न हो सरकार खुले मन से उनसे विचार विमर्श कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रास्ता निकालने के लिए ताली दोनों हाथ से बजती है। मुझे उम्मीद है कि समस्या का समाधान जल्द निकलेगा। 

टॅग्स :किसान आंदोलनपंजाबहरियाणादिल्लीनरेन्द्र सिंह तोमरनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब