Kiran-Shruti Choudhry join bjp: किरण और श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल, राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस को हरियाणा में झटका, विधानसभा चुनाव जल्द
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2024 11:37 IST2024-06-19T11:06:37+5:302024-06-19T11:37:12+5:30
Kiran-Shruti Choudhry join bjp: हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

Kiran-Shruti Choudhry join bjp: किरण और श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल, राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस को हरियाणा में झटका, विधानसभा चुनाव जल्द
Kiran-Shruti Choudhry join bjp: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (19 जून) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री सीएम मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा की लहर है। किरण चौधरी कांग्रेस में बड़े पदों पर रहीं और हुड्डा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थीं।
Former MP Smt. Shruti Choudhry and Haryana MLA Smt. Kiran Choudhry join the BJP at party headquarters in New Delhi. https://t.co/3QNKd32rAO
— BJP (@BJP4India) June 19, 2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी। आपका और आपके परिवार का जो अनुभव है उससे भाजपा और मजबूत होगी।
VIDEO | Congress leader Kiran Choudhry and her daughter Shruti Choudhry join #BJP in the presence of Haryana CM Nayab Singh Saini, MP Manohar Lal Khattar and other party leaders in #Delhi.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/ux3pLZKLXO
किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रदेश इकाई को ‘निजी जागीर’ की तरह चलाया जा रहा है। उनका परोक्ष इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर माना जा रहा है।
किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं और भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
#WATCH | Delhi: Former Haryana Congress leader Kiran Choudhry along with her daughter Shruti Choudhry join BJP in the presence of Haryana CM Nayab Singh Saini, Union Minister CM Manohar Lal Khattar & party National General Secretary Tarun Chugh. pic.twitter.com/sQfZvE7Y4J
— ANI (@ANI) June 19, 2024
भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा कि ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है, हम भाजपा में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।
#WATCH | Delhi: At the BJP office, Shruti Choudhry, daughter of ex-Haryana Congress leader Kiran Choudhry says, "...There is a wave here today. This is because BJP's policies of taking the state and country forward, people are electing the PM again and again - this is proof in… pic.twitter.com/NE6nuH1q8l
— ANI (@ANI) June 19, 2024
श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है, उनसे प्रेरित होकर लिया। पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है।
#WATCH | On Kiran Choudhry resigning from Congress, Shamsher Singh Gogi, Congress MLA from Assandh says, " I feel sad and I also regret. She was in Congress, her whole life and has also struggled...if she had some issues, she should have met the high command. High command also… pic.twitter.com/X4eVa8wgxc
— ANI (@ANI) June 19, 2024
किरण चौधरी ने कहा कि 40 साल से मैं कांग्रेस की बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थी। मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया लेकिन कुछ सालों से मैं देखती आ रही हूं कि हरियाणा के अंदर ये पार्टी एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई, जो चाहते नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े... उनके चलते बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने अलग-अलग त्यागपत्र में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई को ‘‘निजी जागीर’’ के रूप में चलाया जा रहा है। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भिवानी जिले के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। किरण (69) ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पत्र में लिखा कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई को ‘‘निजी जागीर’’ के रूप में चलाया जा रहा है।