लाइव न्यूज़ :

किम जोंग से 'एक खूबसूरत तस्वीर खिंचाने' को कहते रहे डोनांल्ड ट्रंप, तानाशाह ने नहीं दिया भाव

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 12, 2018 10:58 IST

सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर कापेला होटल में द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप और किम अपने सहयोगियों के साथ लंच पर मिले। 

Open in App

सिंगापुर , 12 जून: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कारियाई नेता किम जोंग उन ने आज कामकाजी बातचीत करते हुए दोपहर का भोजन किया जिसमें उनके लिए पश्चिमी और एशियाई व्यंजन परोसे गए जिसमें कोरियन स्टफ्ड कुकुंबर और बीफ से लेकर हागेन दाज की आईसक्रीम शामिल थीं। 

सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर कापेला होटल में द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप और किम अपने सहयोगियों के साथ लंच पर मिले। 

दोनों नेताओं ने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया, उनकी तस्वीरें खींचीं गई। इस मौके पर ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह एक ‘‘खूबसूरत तस्वीर ’’ चाहते हैं जिसमें वह अच्छे दिखाई दे रहे हों। यही नहीं इस मौके पर डोनांल्ड ट्रंप गाना गाने की भी उम्मीद कर कर रहे थे।

इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि वह और किम किसी समझौते पर ‘‘ हस्ताक्षर ’’ करेंगे। ट्रंप ने किम के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद कहा , ‘‘ शानदार बैठक , काफी प्रगति हुई। ’’ ट्रंप ने कहा कि वह वास्तव में काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं, हमारी चर्चा और रिश्ते शानदार होने वाले हैं।  किम ने कहा कि यहां तक आना आसान नहीं था, कई बाधाएं थीं लेकिन यहां पहुंचने के लिये हमनें उन्हें पार किया। 

दोनों नेता और उनके प्रतिनिधिमंडल एक लंबी सफेद मेज पर एक-दूसरे के सामने बैठ गए। मेज को हरे और सफेद फूलों से सजाया गया था।

ट्रंप किम सम‌िट: सदी की सबसे बड़ी बैठक खत्म, किम ने कहा- बहुत से लोग इसे काल्पनिक समझ रहे होंगे, ट्रंप ने कहा- शानदार रहा

डोनाल्ड ट्रंप ने साधा भारत पर निशाना, कहा- व्यापार संबंध बनाकर अमेरिका को 'लूट रहे' हैं

लंच के पहले दोनों को स्टार्टर परोसा गया। इसमें प्रॉन के कॉकटेल के साथ एवोकाडो सलाद, ग्रीन मैंगो केराबू जिसमें शहद और नीबूं की ड्रेसिंग की गई थी, इसके अलावा ऑक्टोपस तथा ओसिओन (कोरियन स्टफ्ड कुकुंबर) जैसे व्यंजन पेश किए गए।(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर