लाइव न्यूज़ :

खेसारी लाल यादव ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की तारीफ में गाए गाने, वीडियो हुआ वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2022 16:40 IST

खेसारी लाल द्वारा गाए गाने में नीतीश कुमार के शासन में बिहार की बदहाली को दर्शाया गया है। शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार की परेशानियां गाने की पंक्तियों में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी गायक खेसारी लाल ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर गाना गाया हैभोजपुरी गाने में बिहार की बदहाली को दर्शाया गया हैइसमे तेजस्वी की सभाओं के वीडियो फुटेज भी शामिल किए गए हैं

पटना। भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का एक राजनीतिक गाना काफी वायरल हो रहा है। राजद नेता अनिल सम्राट के समर्थन में गाए इस म्यूजिक वीडियो में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जमकर गुणगान किया गया है। गाने में खेसारी लालू यादव और तेजस्वी की खूब तारीफें कर रहे हैं।.यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गाने के बोल हैं ’तेजस्‍वी के बिना सुधार ना होई, ये भाई लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...' लइका और बुढ़वा जवान बोलतावे, महंगी के नाव पर बाजार डोलतावे, तेजस्‍वी के बिना सुधार ना होई, ऐ भाई लालू बिना चालू ई बिहार ना होई...। म्‍यूजिक वीडियो की शुरुआत अनिल सम्राट से होती है। इसमें लालू प्रसाद यादव, तेजस्‍वी यादव और तेजप्रताप यादव की सभाओं को भी दिखाया गया है। वहीं इसमें तेजस्‍वी और उनकी पत्नी रेचल का कंबल बांटते वीडियो को भी शामिल किया गया है। 

गाने में नीतीश कुमार के शासन में बिहार की बदहाली को दर्शाया गया है। शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार की परेशानियां गाने की पंक्तियों में शामिल है। दरअसल, राजद नेता अनिल सम्राट को तेजस्वी यादव का काफी करीबी बताया जा रहा है। वे भोजपुरी फिल्‍मों में काम भी कर चुके हैं। भोजपुर से उन्‍हें राजद ने विधान परिषद का उम्‍मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला यहां राजद से जदयू में गए कद्दावर नेता से होना तय माना जा रहा है।

बताया जाता है कि तेजस्वी की शादी के बाद पटना की सड़कों के किनारे कई बैनर-पोस्टर भी तेजस्वी-राजश्री के अनिल सम्राट ने ही लगवाए थे। अब विधानपरिषद चुनाव में किस्मत अजमाने जा रहे हैं। बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। हर राजनीतिक दल ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, विधान परिषद चुनाव के लिए राजद और कांग्रेस में रार ठनी है। सीटों को लेकर दोनों ओर से खूब शब्‍दबाण चलाए जा रहे हैं। राजद 2015 के समझौते के तहत कांग्रेस को चार सीटें दे रही हैं। वहीं कांग्रेस सात सीटें मांग रही हैं। इसको लेकर बयानबाजी थम नहीं रही है।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी