लाइव न्यूज़ :

खान ने कहा, अस्पतालों को लाइसेंस देने से पहले शर्त रखें कि शव ले जाने की सुविधा दी जाएगी

By भाषा | Updated: July 26, 2019 15:42 IST

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए सपा के जावेद अली खान ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब अस्पतालों की ओर से मृत देह को ले जाने की सुविधा नहीं दी गई और निर्धन लोगों को कभी कंधे पर, कभी साइकिल या मोटरसाइकिल पर और कभी ठेले पर शव को बांध कर ले जाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देखान ने कहा कि अस्पतालों को कम से कम एक या दो शव वाहन रखने चाहिए ताकि मृत देह को उसके घर तक पहुंचाया जा सके। शर्त रखी जानी चाहिए कि वे एक निश्चित किलोमीटर की दूरी तक पार्थिव शरीर ले जाने की सुविधा मुहैया कराएंगे।

समाजवादी पार्टी के एक सदस्य ने अस्पतालों से मृत देह को ले जाने की सुविधा के अभाव में निर्धन लोगों की शव को कभी कंधे पर तो कभी किसी अन्य तरीके से ले जाने की मजबूरी का जिक्र करते हुए शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि अस्पतालों को लाइसेंस देने से पहले शर्त रखी जानी चाहिए कि वे एक निश्चित किलोमीटर की दूरी तक पार्थिव शरीर ले जाने की सुविधा मुहैया कराएंगे।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए सपा के जावेद अली खान ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब अस्पतालों की ओर से मृत देह को ले जाने की सुविधा नहीं दी गई और निर्धन लोगों को कभी कंधे पर, कभी साइकिल या मोटरसाइकिल पर और कभी ठेले पर शव को बांध कर ले जाना पड़ा।

उन्होंने ओडिशा के कालाहांडी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिजन के शव को सिर पर रख कर कई किलोमीटर तक पैदल चल कर अंतिम संस्कार के लिए जाने की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि शव की हड्डियां तोड़ कर गठरी बना कर ले जाने की घटना भी सामने आई है।

खान ने कहा ‘‘यह अत्यंत हृदय विदारक है।’’ उन्होंने ओडिशा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अस्पतालों से घर तक शव ले जाने के लिए नि:शुल्क वाहन सुविधा मुहैया कराने की खातिर ‘‘महाप्रयाण’’ योजना चलाई है। खान ने कहा कि अस्पतालों को कम से कम एक या दो शव वाहन रखने चाहिए ताकि मृत देह को उसके घर तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों को लाइसेंस देने से पहले शर्त रखी जानी चाहिए कि वे एक निश्चित किलोमीटर की दूरी तक पार्थिव शरीर ले जाने की सुविधा मुहैया कराएंगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसमाजवादी पार्टीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी