असम एनआरसी की आखिरी सूची से जुड़ी ये पांच बड़ी बातें, सभी को जानना जरूरी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2019 10:51 AM2019-08-31T10:51:19+5:302019-08-31T10:51:19+5:30

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। एनआरसी लिस्‍ट को बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू हुई थी और सरकार ने तय समय के भीतर यह सूची जारी कर दी है।

Key pointers from Assam govt press release on Assam final NRC list | असम एनआरसी की आखिरी सूची से जुड़ी ये पांच बड़ी बातें, सभी को जानना जरूरी!

असम एनआरसी की आखिरी सूची से जुड़ी ये पांच बड़ी बातें, सभी को जानना जरूरी!

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्‍ट में 19 लाख लोग अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। एनआरसी लिस्‍ट को बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू हुई थी और सरकार ने तय समय के भीतर यह सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट को जारी करते हुए एक प्रेस नोट भी लगाई गई है। जानें सरकारी बयान के अनुसार एनआरसी लिस्ट से जुड़ी पांच बड़ी बातेंः-

- असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के लिए आवेदन पत्र मई 2015 से 31 अगस्त 2015 तक मांगे गए थे। कुल 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन किए। संलग्न दस्तावेजों के आधार पर स्क्रूटनी शुरू हुई।

- एनआरसी अपडेट एक बड़ा का काम था जिसमें राज्य सरकार के करीब 52 हजार कर्मचारी लंबे समय तक जुटे रहे।

- एनआरसी की आखिरी सूची में कुल 3,11,21,004 लोग शामिल किए गए हैं। जबकि 19,06,657 लोग एनआरसी से बाहर कर दिए गए हैं। बाहर किए गए लोगों में वो भी शामिल हैं जिन्होंने क्लेम नहीं किया था।

- शनिवार (31 अगस्त) की सुबह 10 बजे से एनआरसी सेवा केंद्र, डीसीपी ऑफिस और सर्किल ऑफिसर के कार्यालय में सूची देखी जा सकती है। इसके अलावा शामिल और बाहर किए गए लोगों के नाम एनआरसी की वेबसाइट (www.nrcassam.nic.in) पर भी देखा जा सकता है।

- जो भी व्यक्ति लिस्ट से संतुष्ट नहीं है वो अपनी अपील फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के समक्ष रख सकते हैं।

जरूर पढ़ेंः- Assam NRC final list 2019 LIVE UPDATES: असम एनआरसी की आखिरी लिस्ट जारी

Web Title: Key pointers from Assam govt press release on Assam final NRC list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे